फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tributes paid to police on Police Memorial Day

Noida News: पुलिस स्मृति दिवस पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Tue, 21 Oct 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to police on Police Memorial Day
फोटो
विज्ञापन

- पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कहा, पुलिस बलिदान और सेवा का प्रतीक है, बलिदानियों का त्याग हमेशा रहेगा अमर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस स्मृति दिवस पर मंगलवार को सूरजपुर स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में शहीद स्मारक पर कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदान पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

पुलिस आयुक्त ने तीन बलिदान पुलिसकर्मियों के परिजनों से भेंट की। उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके प्रति कृतज्ञता व संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि पुलिस बलिदान और सेवा का पर्याय है। हमारे बलिदान पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और पुलिस परिवार सदैव उनके परिजनों के साथ खड़ा रहेगा। पुलिस बैंड की मधुर धुनों और अनुशासित परेड के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त (लाइन) शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) रवि शंकर निम, पुलिस उपायुक्त (नोएडा) यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) साद मियां खान, सहायक पुलिस आयुक्त ट्विंकल जैन सहित 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर के अधिकारी एवं कमिश्नरेट के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed