{"_id":"6afc587ce34fdacc32027cdd","slug":"trials-for-the-mens-basketball-championship-on-november-21-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112280-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य सीनियर पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप का ट्रायल 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य सीनियर पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप का ट्रायल 21 को
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर की पीडीएफ
चार दिन पहले दी गई सूचना, महिलाओं के ट्रायल की देरी से सूचना पर उठे थे सवाल
अमर उजाला इंपैक्ट
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राज्य सीनियर पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर की टीम के चयन के लिए ट्रायल 21 नवंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट पर होंगे। ट्रायल शाम चार बजे से शुरू होंगे। चयनित खिलाड़ी 24 से 30 नवंबर तक बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन (यूपीबीए) के महासचिव दिलीप सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में कराई जा रही है। इससे पहले 14 नवंबर को इसी विश्वविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय महिला बास्केटबॉल ट्रायल को लेकर विवाद सामने आया था। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से यूपीबीए पर ट्रायल की जानकारी कम समय पहले देने का आरोप लगाया गया था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब पुरुष वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल की सूचना जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन को करीब चार दिन पहले भेजी गई है। दोनों एसोसिएशनों के बीच लंबे समय से चल रहे मतभेद के कारण जिले के खिलाड़ियों को ट्रायल और प्रतियोगिताओं की जानकारी समय पर मिलने को लेकर चिंता बनी हुई थी।