फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trial will start from 19 in Sector-71 underpass

सेक्टर-71 अंडरपास में 19 से शुरू होगा ट्रायल

Sat, 16 Oct 2021 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Trial will start from 19 in Sector-71 underpass
नोएडा। सेक्टर-71 अंडरपास की दो-दो लेन का ट्रायल मंगलवार से शुरू करने की तैयारी है। अंडरपास में पेंटिंग का काम अंतिम दौर में है। इसके बाद अंडरपास औपचारिक तौर पर खोल दिया जाएगा। हालांकि, लोकार्पण की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं। अंडरपास के शुरू होने पर सिग्नल फ्री सफर का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अंडरपास के काम में देरी की बड़ी वजह मेट्रो का पिलर रहा। यहां काम करने के लिए कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की अनुमति लेनी पड़ी। इसके बाद काम शुरू हुआ। काम भी मैनुअल तरीके से किया गया। फिर बारिश से काम में देरी हुई। अब काम पूरा हो गया है और पेंटिंग का काम चल रहा है। प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि 50-50 लोगों की टीम काम के लिए लगाई गई है। इसे बढ़ाकर चार टीमें बनाई जा रही हैं, ताकि जल्द पेंटिंग का काम पूरा हो जाए। सोमवार से अंडरपास खुलने के लायक हो जाएगा। ऐसे में मंगलवार से यहां दो-दो लेन में ट्रैफिक चलाकर ट्रायल होगा। इसके बाद पेंटिंग का काम पूरा होने पर करीब 10-15 दिनों में पूरा अंडरपास खुल जाएगा।
विज्ञापन

तीन लेन के अंडरपास की लंबाई है 780 मीटर
अंडरपास की लंबाई 780 मीटर है। यह तीन लेन का है। इसके निर्माण की अनुमानित लागत करीब 59 करोड़ रुपये आई है। पूरे अंडरपास में थीम आधारित पेंटिंग का काम भी चल रहा है। अंडरपास में स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। बीच वाले भाग में पेंटिंग का काम पूरा होने के बाद रंगबिरंगी लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी मुक्ति, ऊपर विकसित होगा पार्क
सेक्टर-71 अंडरपास बनने के बाद वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। फिलहाल, इस समय डायवर्जन के सहारे ट्रैफिक चलाया जा रहा है। अंडरपास के ऊपर की सड़क पहले ही खोली जा चुकी है। ऊपरी भाग को उद्यान विभाग पार्क के तौर पर विकसित करेगा। सिटी सेंटर से आने वाला ट्रैफिक बिना रुके अंडरपास के सहारे ग्रेनो वेस्ट जा सकेगा। आगे पर्थला फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद किसी तरह की दिक्कत पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed