{"_id":"68cc059825794bf31c0e7de7","slug":"trial-begins-against-dr-ishtiaq-and-others-na-news-c-340-1-del1011-105344-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डॉ. इश्तियाक और अन्य के खिलाफ सुनवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डॉ. इश्तियाक और अन्य के खिलाफ सुनवाई शुरू
विज्ञापन
एक्यूआईएस प्रशिक्षण मॉड्यूल मामला:
-पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र का लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) ट्रेनिंग मॉड्यूल मामले में डॉ. इश्तियाक और सात अन्य के खिलाफ पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस ने फरवरी में कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपियों को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस द्वारा पूरक आरोपपत्र में अभियोजन स्वीकृति दाखिल करने के बाद इसका संज्ञान लिया। अदालत ने पुलिस को पूरक आरोपपत्र और आरोपपत्र की प्रतियां आरोपियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई 22 सितंबर के लिए सूचीबद्ध की गई है।
दिल्ली पुलिस ने यह आरोपपत्र आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत दायर किया था। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर नहीं किया गया था। शुरुआत में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अन्य राज्यों की पुलिस की मदद से 22 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने अनामुल अंसारी, शबाज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, मोहम्मद रिजवान, मोतीउर रहमान, मुफ्ती रहमतुल्लाह, फैजान अहमद, डॉ इश्तियाक अहमद, रिजवान, अरशद, उमर फारूक के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। हसन अंसारी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र दायर नहीं किया है। 12 दिसंबर, 2024 को उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को एक्यूआईएस झारखंड प्रशिक्षण मॉड्यूल मामले में जांच पूरी करने के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
निचली अदालत ने जांच अवधि बढ़ाने से किया इन्कार
इससे पहले, निचली अदालत ने जांच की अवधि बढ़ाने से इन्कार कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। 12 सितंबर को अदालत ने अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों को पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वे कथित तौर पर रांची, झारखंड के डॉ. इश्तियाक द्वारा संचालित प्रशिक्षण मॉड्यूल के सदस्य हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के राज्य पुलिस बलों के सहयोग से दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा चलाए गए एक समन्वित, खुफिया-आधारित अभियान में, एक अल-कायदा से प्रेरित मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। इस मॉड्यूल का कथित तौर पर रांची निवासी डॉ. इश्तियाक नेतृत्व कर रहा था।