फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tremendous participation in voting...women losing in the ticket race

Noida News: मतदान में जबरदस्त भागीदारी ...टिकट की दौड़ में हार रही नारी

Wed, 27 Mar 2024 03:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Tremendous participation in voting...women losing in the ticket race
मतदान में जबरदस्त भागीदारी... टिकट की दौड़ में हार रही नारी
विज्ञापन




- लोकतंत्र के पर्व में बढ़ रही महिला मतदाताओं की भागीदारी पर नहीं बन पा रही राजनीति दलों का चेहरा
- 2009 बनी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर किसी राष्ट्रीय दल ने महिलाओं को नहीं बनाया चेहरा


----
59.54 प्रतिशत महिलाओं ने किया था वोट 2019 लोकसभा चुनाव में




नेहा शर्मा

नोएडा। जिले की 46 प्रतिशत महिला मतदाता किसी प्रत्याशी की हार व जीत में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। मतदान में जहां महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी है, वहीं राजनीतिक दलों से टिकट लेने की दौड़ में महिलाएं पीछे ही नजर आती हैं। पिछला लोकसभा चुनाव इसका सबूत है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में हुए कुल मतदान में 59.54 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही। इसके बावजूद अब तक प्रमुख राजनीति दलों ने 2009 में बनी लोकसभा सीट पर महिला प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा। इससे महिलाओं में नाराजगी है।


जिले की तीन विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 18.30 लाख है। इसमें 8,22,519 महिलाएं और 10,08,345 पुरुष हैं, जबकि थर्ड जेंडर के 102 मतदाता है। इसमें नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या अधिक है, जबकि जेवर में कम मतदाता है। अब तक लोकसभा सीट के लिए जिन राजनीतिक दलाें ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, वह जातिगत समीकरण के आधार पर चुनावी अखाड़े में एक दूसरे को पटखनी देने की तैयारी में जुट गए हैं। घोषित प्रत्याशी छोटे-छोटे कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं, ताकि वोट बैंक बढ़ा सकें। चुनाव जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इन प्रत्याशियों के लिए महिला वोटरों को रिझाना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए कुछ प्रत्याशी घर की महिलाओं की मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन


----

बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी
साल 2014 तक लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी 45 प्रतिशत से ऊपर नहीं जा सकी थी, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में जमकर उपस्थिति दर्ज कराई। 1971 में 43 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। साल 1977 में यह आंकड़ा कम हो गया था। साल 2019 में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए मतदान में 59.54 महिलाओं की हिस्सेदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

महिला प्रत्याशी पर नहीं खेल रहे दांव
भाजपा ने तीसरी बार डॉ. महेश शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने 2009 में सुरेंद्र नागर, 2014 सतीश अवाना और 2019 में गठबंधन के तहत सतवीर नागर उम्मीदवार रहे। कांग्रेस ने 2009 और 2014 में रमेश चंद्र तोमर व 2019 में डॉक्टर अरविंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया। सपा ने 2009 व 2014 में नरेंद्र भाटी चुनाव लड़े थे। 2019 में अब बसपा के खाते में सीट जाने से सतवीर नागर को समर्थन दे रहे हैं।


----

कुल मतदान में महिलाओं की वोटिंग प्रतिशत


लोकसभा वर्ष महिलाओं का मतदान प्रतिशत

1971 43

1977 39.93

1980 45

1984 44.95

1989 44.15

1996 40

2019 59.54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed