फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Treatment of infected will be done on 1960 beds of nine covid hospitals

नौ कोविड अस्पतालों के 1960 बेड पर होगा संक्रमितों का उपचार

Tue, 11 Jan 2022 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Treatment of infected will be done on 1960 beds of nine covid hospitals
ग्रेटर नोएडा। शासन ने जिले में नौ कोविड अस्पतालों की घोषणा की है। इनमें 1960 बेड संक्रमितों के लिए आरक्षित किए हैं। इनमें एल-3, एल-2 श्रेणी के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। सबसे अधिक बेड शारदा अस्पताल और जिम्स में आरक्षित किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड अस्पतालों में आईसीयू और पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) वार्ड भी शामिल हैं। शासन की सूची के अनुसार, शारदा अस्पताल में 800, जिम्स में 450, नोएडा कोविड अस्पताल में 240, चाइल्ड पीजीआई में 150, ईएसआईसी अस्पताल में 200, सामुदायिक केंद्र भंगेल में 30, बिसरख सामुदायिक केंद्र में 30, दादरी सामुदायिक केंद्र में 30 और जेवर सामुदायिक केंद्र में 30 बेड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। शारदा अस्पताल में एल-3 श्रेणी की सुविधा है। यहां कोविड के साथ अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का भी उपचार होता है। वहीं, जिम्स, नोएडा कोविड अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई और ईएसआईसी अस्पताल को एल-2 श्रेणी में रखा गया है। चारों सामुदायिक केंद्र एल-1 श्रेणी के उपचार के लिए हैं।
विज्ञापन

किशोरों, बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण बढ़ाएं
शासन ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण को गौतमबुद्ध नगर का कोविड-19 का नोडल अफसर बनाया है। मंगलवार को नोडल अफसर ने डीएम, एडीएम, सीडीओ व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर जिले के हालात पर चर्चा की। उन्होंने किशोरों को पहली और बुजुर्गों व फ्रंट लाइन वर्करों को तेज गति से बूस्टर डोज लगाने के निर्देश दिए। नरेंद्र भूषण ने 20 जनवरी तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को टीके की प्रथम डोज लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सुहास एलवाई और सीडीओ अनिल कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में नोडल अफसर ने कहा कि सेक्टर व देहात की सभी निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय किया जाए और उनसे नियमित रिपोर्ट ली जाए।
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को 24 घंटे सक्रिय रखें। मरीज को होम आइसोलेट से अस्पताल में भर्ती करने में देरी न करें। उन्होंने जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता, मेडिसिन किट, ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील करने, आईसीयू बेड व एंबुलेंस की उपलब्धता की भी समीक्षा की। इस दौरान आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट व एंटीजन टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, रैन बसेरों व अलाव के इंतजाम की भी समीक्षा की। साथ ही 15 जनवरी के बाद चुनावी रैलियों को लेकर जिलाधिकारी को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। नरेंद्र भूषण बुधवार सुबह नोएडा सेक्टर-127 स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण करेंगे। बैठक में एडीएम (वित्त), एडीएम (भू अध्याप्ति), सीएमओ, जिम्स के निदेशक, सीएमएस सहित कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed