फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Travel by Aqua Metro by buying tickets through UPI

Noida News: यूपीआई से टिकट खरीदकर करें एक्वा मेट्रो से सफर

Fri, 18 Aug 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Travel by Aqua Metro by buying tickets through UPI
फोटो
विज्ञापन



यूपीआई से टिकट खरीदकर करें एक्वा मेट्रो से सफर

- सभी 21 स्टेशनों पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू, टिकट वेडिंग मशीन पर भी क्यूआर कोड से मिलेगी टिकट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी। सभी 21 मेट्रो स्टेशनों पर बृहस्पतिवार से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से इसकी औपचारिक शुरुआत की।

अहम है कि एक्वा लाइन मेट्रो में टोकन सिस्टम पहले से ही बंद है। किराये का भुगतान करने के बाद पर्ची मिलती है, जिस पर दर्शाये गए क्यूआर कोड के आधार पर स्टेशन के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट खुल जाते हैं। कई बार यात्रियों के पास नकद नहीं होता या खुले पैसों की कमी के कारण टिकट लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डेबिट या क्रेडिट और डेबिट कार्ड से टिकट खरीदने के दौरान समय की काफी बर्बादी हो रही थी। इसकी वजह से पीक टाइम में स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर भीड़ लग रही थी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए एनएमआरसी ने यूपीआई से किराये के भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया था। सभी स्टेशनों के टिकट काउंटर के बाहर लगी डिस्प्ले पर क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। यात्री अपने यूपीआई अकाउंट का प्रयोग कर मोबाइल से भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-51 स्टेशन पर ही ट्रायल के तौर पर दो टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) पर भी यूपीआई से भुगतान की शुरुआत की गई है। अगले कुछ दिनों में सभी स्टेशनों पर टीवीएम मशीनों पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यूपीआई से भुगतान के लिए डिस्प्ले पर टिकट का विकल्प चुनना होगा। स्टेशनों का चार्ट खुलकर आ जाएगा। इसमें यात्री को गंतव्य स्टेशन चुनना होगा। इसके बाद टिकट की संख्या भरनी होगी। आखिर में भुगतान का विकल्प स्क्रीन पर दिखाई देगा। यात्री यूपीआई का विकल्प चुनना होगा। यूपीआई ऐप से स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे। इसके तुरंत बाद ही टिकट जनरेट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed