फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   trauma center on highway

हाइवे चौड़ीकरण और ट्रामा सेंटर बनाने की मांग पर युवा एकजुट

Mon, 02 Dec 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
trauma center on highway
नगीना। उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार हाइवे पर 60 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर होना चाहिए। विडंबना देखिए कि दिल्ली से गुरुग्राम, सोहना वाया नगीना, अलवर तक एक भी ट्रामा सेंटर नहीं है। इस मामले को लेकर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सोमवार को बड़कली चौक पर रैली निकालकर सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। छात्रों ने एक सुर में कहा कि बेहतर यही होगा कि 30 दिसंबर तक केंद्र व प्रदेश सरकार ट्रामा सेंटर और हाइवे 248 के चौड़ीकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें अन्यथा बड़ा आंदोलन करना हमारी मजबूरी होगी।
विज्ञापन

मोहम्मद शाद का कहना है कि नवंबर 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के लिए आदेश पारित करते हुए कहा था कि हाइवे से लगते हुए प्रत्येक जिले में ट्रामा सेंटर बनना चाहिए। इंजीनियर वसीम अकरम मेव ने बताया कि सामाजिक संगठनों के अथक प्रयासों से मेवात में ट्रामा सेंटर बनाने की घोषणा सरकार द्वारा की जा चुकी है लेकिन अमलीजामा नहीं पहनाने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। अलीजान एडवोकेट का कहना है कि पिछले 6 साल के दौरान करीब 1500 से अधिक मौतें हाइवे पर हो चुकी हैं वहीं चार हजार के करीब लोग घायल हुए। बाइक मैकेनिक तौफीक चिकारा व नसीम सांठावाडी ने कहा कि यह सरकारी मौतें हैं सरकार ही इनके लिए जिम्मेदार हैं। दूसरा मेवात जिले के बीचों-बीच से हाइवे नंबर 248 निकलता है जो सन 1980 तक देश के टॉप 10 हाइवे में गिना जाता था लेकिन उसका सरकार ने 30 साल तक हाइवे का दर्जा बंद कर दिया। यूपीए की सरकार ने 3 नवंबर 2008 दोबारा हाइवे के रूप में पुनर्गठन किया। अफजल जलालपुर, मौसम बड़कली का कहना है कि सरकार अगर नहीं जागती है तो नगीना खंड के दर्जनों स्कूलों में पढ़ने वाले 5000 से अधिक छात्रों को एकजुट करेंगे। ट्रामा सेंटर और हाइवे चौड़ीकरण की मांग को पूरा करवाने के लिए एक बड़ा आंदोलन चलाएंगे। इस अवसर पर समाजसेवी मोहम्मद जावेद नगीना, अब्बास अली, मोहम्मद अयूब, हाजी सुलेमान, आमीन खान, नंबरदार अलीम, पूर्व सरपंच शब्बीर, ब्लॉक समिति सदस्य आस मोहम्मद नांगल, अख्तर जलालपुर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed