फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   transport minister visited rajasthans border

परिवहन मंत्री ने किया राजस्थान सीमा का दौरा

Sat, 09 Jan 2021 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
transport minister visited rajasthans border
परिवहन मंत्री ने किया राजस्थान सीमा का दौरा
विज्ञापन

नूंह। प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को जिले में राजस्थान सीमा से लगते अरावली क्षेत्र का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रदेश में अवैध कार्यों को बंद कराने की मुहिम को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों को पूरा करने के लिए वे जमीन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस सपने को पूरा करने के लिए प्रशासन को उचित दिशा निर्देश दिए हैं। टीमें बनाकर राजस्थान से अवैध रूप से आने वाले पत्थर की चोरी रोकने की बात कही है। मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि राजस्थान से बिना बिल के पत्थर हरियाणा की सीमा में प्रवेश करेगा तो अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर सारी कार्यवाई करने के बाद रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लोग 18 टायरा ट्रक में 40 टन माल भरते हैं कहते हैं उनके पास बिल है। ऐसे लोग बिना पर्ची के हरियाणा की सीमाओं पर अपना माल गिराते हैं तो इससे हमारा काफी नुकसान होता है। ऐसे लोगों के लिए मशीनरी लाई जाएगी। यह ओवरलोडिंग राजस्थान के बॉर्डर से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद ओवरलोडिंग को बंद करना है। जो राजस्थान से ओवरलोड माल आता है और माल की पर्ची दिखाकर ज्यादा माल हमारे हरियाणा में लाते हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह पार्टी का आदमी हो, चाहे अफसर हो, कोई हो, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। राजस्थान से हरियाणा में चोर रास्तों से आने वाले पत्थरों के डंपरों को रोकने के लिए मंत्री ने उन रास्तों का जायजा भी लिया। प्रशासन को इन रास्तों को जल्द से जल्द बंद करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, आरटीए सचिव गौरव अंतिल, फिरोजपुर झिरका एसडीएम रीगन कुमार, जीएम रोडवेज प्रदीप अहलावत, डीएसपी माइनिंग प्रीतपाल सांगवान, डीएसपी चंद्रपाल, माइनिंग अधिकारी अनिल, फोरेस्ट अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी सहित पूरा प्रशासन मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed