{"_id":"6a2fecb7cf3b42061b0fd445","slug":"transport-department-server-down-people-returned-disappointed-noida-news-c-1-noi1095-4396554-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिवहन विभाग का सर्वर ठप, मायूस होकर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिवहन विभाग का सर्वर ठप, मायूस होकर लौटे लोग
विज्ञापन
-फोटो
परिवहन विभाग का सर्वर ठप, मायूस होकर लौटे लोग
नोएडा। परिवहन विभाग का सर्वर सोमवार को ठप होने से कार्यालय में दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। सुबह से ही ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, टैक्स जमा करने और अन्य कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचे लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अधिकांश काम नहीं हो सके। दिनभर में लगभग साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोग कार्यालय में चक्कर काटते रहे। दादरी निवासी रोहित भाटी ने बताया कि उनका ड्राइविंग लाइसेंस पर्मानेंट कराने का टेस्ट था। टेस्ट देने से पहले परिवहन विभाग के कार्यालय पहुंचकर बायोमेट्रिक कराना होता है। सर्वर में दिक्कत होने के कारण दोपहर तक काम नहीं हो सका। फलैदा निवासी इशिता सिंह ने बताया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहुंचे थे, पूरा दिन खराब हो गया। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया सर्वर में तकनीकी दिक्कत है जिस वजह से काम होने मेें समय लग रहा है। ब्यूरो