{"_id":"6822131ec9f0442ed4006f96","slug":"transport-businessmen-lost-more-than-500-crore-noida-news-c-1-gnd1002-2936550-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक युद्ध :\n ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को 500 करोड़ से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक युद्ध : ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को 500 करोड़ से अधिक का नुकसान
विज्ञापन
फोटो-- वीकली स्टोरी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- 250 से 300 गाड़ियां अभी भी जम्मू, श्रीनगर, राजस्थान और पंजाब के सीमा क्षेत्रों में फंसीं
रणजीत मिश्रा
नोएडा। भारत और पाकिस्तान के बीच करीब एक सप्ताह से सैन्य तनाव और युद्ध ने नोएडा के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को गहरी चोट पहुंचाई है। जिले के ट्रांसपोर्टरों को अनुमानित 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। युद्ध के चलते राजस्थान, पंजाब, जम्मू और श्रीनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रक मार्ग अवरुद्ध होने से माल ढुलाई ठप हो गई है। माल की बुकिंग पर भी इसका गहरा असर पड़ा है।
नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यपाल भाटी ने बताया कि युद्ध के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क मार्ग बंद हैं। हमारे करीब 300 से अधिक ट्रक जम्मू, श्रीनगर, राजस्थान और पंजाब की सीमा पर फंसे हुए हैं। कई ट्रकों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है, जिससे माल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खासकर खाद्य सामग्री और अन्य नाशवान वस्तुओं की ढुलाई करने वाले ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। उनकी फर्म को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, और यह स्थिति लंबे समय तक रही तो कई ट्रांसपोर्टरों को अपना कारोबार बंद करना पड़ सकता है। वहीं, नोएडा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वेदपाल चौधरी ने भी स्थिति की गंभीरता पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हमारी बुकिंग 40 प्रतिशत तक गिर गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इस तरह हो रहा नुकसान
- नोएडा से जम्मू, राजस्थान और पंजाब रूट पर कुल ट्रकों की संख्या करीब 80 हजार।
- एक सप्ताह में करीब 500 करोड़ से अधिक का नुकसान।
- एक सप्ताह में करीब 40 प्रतिशत से अधिक बुकिंग हुई रद्द।
- पहले माल लेकर गए करीब 300 से अधिक ट्रक बॉर्डर एरिया में हैं फंसे
- सीमावर्ती इलाकों में पाबंदी के चलते प्रतिदिन हो रहा है 80 करोड़ से अधिक का नुकसान।