फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transport association president alleges life-threatening attack and firing.

Noida News: ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष ने लगाया जानलेवा हमले और फायरिंग का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Transport association president alleges life-threatening attack and firing.
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष ने लगाया जानलेवा हमले और फायरिंग का आरोप
विज्ञापन

डीसीपी से निष्पक्ष जांच की मांग, कहा- ऑटो चालान अभियान की रंजिश में किया गया हमला

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू नागर ने परिवार के कुछ लोगों पर जानलेवा हमला, फायरिंग और झूठी कार्रवाई कराने का आरोप लगाते हुए डीसीपी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शनिवार को डीसीपी ग्रेटर नोएडा कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

सोनू नागर निवासी गांव मुहफाड़ दनकौर वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 9 जून की रात भांजा सचिन भाटी और भतीजे गौरव पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हाल ही में गौतमबुद्ध नगर में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत कई वाहनों के चालान किए गए थे। इसी कार्रवाई से नाराज होकर कुछ लोगों ने उनसे रंजिश पाल ली और बाद में हमला कर दिया। 9 जून की रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच जीएल बजाज चौराहे के पास उनके भांजे सचिन भाटी और भतीजे गौरव नागर पर हमला किया गया। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोककर तोड़फोड़, मारपीट व फायरिंग भी की। घटना के बाद पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर सूचना दी गई थी। पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उनके भतीजे गौरव नागर, भांजे सचिन भाटी और अन्य परिजनों को ही थाने ले जाकर कार्रवाई की गई। उन्हें भी हिरासत में लिया गया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ प्रवीण कुमार सिंह ने एडीसीपी संतोष कुमार को जांच सौंपी है। एडीसीपी ने तीन दिन के भीतर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed