फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transgender's throat was slit and she was murdered in broad daylight

Noida News: दिन-दहाड़े किन्नर की गला रेतकर हत्या, पति पर आरोप...

Mon, 04 Aug 2025 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Transgender's throat was slit and she was murdered in broad daylight
-पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित टेल्को टी-प्वाइंट के पास हुई वारदात
विज्ञापन

-पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार स्थित टेल्को टी-प्वाइंट के पास सोमवार दिन-दहाड़े एक किन्नर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त करन उर्फ अन्नू (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अन्नू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने घटना स्थल से एक नाबालिग को दबोचा है। उसका दावा है कि अन्नू की हत्या उसके पति रेहान ने की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1.32 बजे पांडव नगर थाना पुलिस सूचना मिली कि एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टेल्को टी-प्वाइंट से हसनपुर डिपो की ओर पहुंची। वहां झाड़ियों में एक किन्नर का शव खून से लथपथ मिला। जांच के बाद एरिया मधु विहार थाने का निकला। फौरन मधु विहार थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बाद में मृतक की पहचान करन उर्फ अन्नू के रूप में हुई। अन्नू का परिवार खिचड़ीपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में पिता किशन शर्मा के अलावा भाई रोहित व अन्य सदस्य हैं। अगर रेहान ने उसकी हत्या की है तो उसके पीछे क्या वजह रही, इसका खुलासा उसके पकड़े जाने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। उसके आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। अन्नू की कॉल डिटेल रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

------------------
सात साल से परिवार से अलग रह रहा था
परिजनों ने बताया कि किन्नर होने की वजह से अन्नू ने करीब सात साल पहले घर छोड़कर चिल्ला गांव में रहना शुरू कर दिया था। रोहित ने बताया कि कुछ लोग उसे लगातार धमकियां दे रहे थे। छानबीन के दौरान पता चला कि अन्नू ने रेहान नामक युवक से शादी की हुई थी। मौके से पकड़े गए नाबालिग ने रेहान पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed