{"_id":"5f99bf5a8ebc3e9bbd5f59db","slug":"transgender-said-pride-on-self-to-taking-charge-of-metro-noida-news-noi5452490130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसजेंडर बोले, मेट्रो का कामकाज संभालकर खुद पर हो रहा प्राइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसजेंडर बोले, मेट्रो का कामकाज संभालकर खुद पर हो रहा प्राइड
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर- 50 स्थित प्राइड स्टेशन पर काम करती ट्रॉसजेंडर।
ट्रांसजेंडर बोले, मेट्रो का कामकाज संभालकर खुद पर हो रहा ‘प्राइड’
नोएडा। एक्वा लाइन पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत सेक्टर-50 प्राइड मेट्रो स्टेशन पर ट्रांसजेंडर्स ने नियुक्ति पत्र मिलने के बाद कामकाज संभाल लिया है। बुधवार को अमर उजाला से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा है। वहीं, उनके समुदाय में भी खुशी की लहर है। उनका कहना है कि कामकाज संभालने के बाद उन्हें खुद पर गर्व महसूस हो रहा है।
ट्रांसजेंडर माही गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर टिकट लेने आने वालों ने भी उनको बधाई दी। माही का कहना है कि अब लोगों का नजरिया बदल रहा है। वहीं, ट्रांसजेंडर प्रीति और कुणाल ने कहा कि हमारे समुदाय के और भी लोग नौकरी करना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर मौका मिले तो वह अपना हुनर दिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोगों की मानसिकता थी कि ट्रांसजेंडर आशीर्वाद देने के अलावा कुछ ही कामों को कर सकते हैं, लेकिन अब लग रहा है कि लोगों ने अपनी सोच बदली है। इससे समाज भी बदल रहा है और परिवर्तन दिख रहा है। अब लोग मानते हैं कि ट्रांसजेंडर भी कुछ अलग कर सकते हैं। लोगों का नजरिया बदल रहा है, यह देखकर खुशी होती है। वहीं, ट्रांसजेंडर पान्या ने कहा कि एनएमआरसी में काम करने के बाद उनको गर्व महसूस हो रहा है। पहले वह सिर्फ कला का प्रदर्शन करते थे। इससे कमीशन मिलता था, जिससे रोजी-रोटी चलती थी, लेकिन अब वह खुद कमा रहे हैं। इससे काफी उत्साह बढ़ा है।