{"_id":"62040153d9ff18554368296e","slug":"transferred-before-taking-charge-of-dc-mewat-news-noi631387784","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी का चार्ज लेने से पहले ही तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी का चार्ज लेने से पहले ही तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को विभिन्न जिले के उपायुक्तों के तबादलों की सूचि जारी की। जिसमें नूंह जिला सहित अन्य जिलों के उपायुक्तों के तबादले किए गए। इस सूची में नूंह उपायुक्त शक्ति सिंह को रोहतक उपायुक्त लगाया उनके स्थान पर मनोज कुमार को नूंह की कमान सौंपी। इसी बीच बुधवार को सरकार ने फिर से उपायुक्तों के तबादलों की लिस्ट जारी की। जिसमें मनोज कुमार ने पदभार ग्रहण करने से पहले ही तबादला कर दिया गया। अब नूंह जिले की कमान अजय कुमार को दी है अजय कुमार महेंद्रगढ़ जिले के उपायुक्त है उनको वहां से नूंह के लिए भेजा गया है अभी उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया है। वहीं अभी उपायुक्त शक्ति सिंह की जिला उपायुक्त के पद पर है लेकिन अगले एक दो दिन में उनके यहां से रिलीव होने की उम्मीद है।
ईमानदारी से कार्य करने वाले नूंह में रास नहीं आते
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी आजाद खान कंकर खेड़ी, एडवोकेट ताहिर हुसैन रूपाड़िया ने कहा कि पूर्व से नूंह जिले में ईमानदारी अधिकारी की जरूरत है लेकिन यहां पर सरकार द्वारा ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से बदल दिया जाता है। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह को नूंह जिले में अभी 6 महीने ही हुए थे जबकि इससे पूर्व अन्य उपायुक्तों ने जिले में एक से डेढ़ साल तक कार्य किया। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी को जिले की स्थिति को समझने में समय लगता है। अब उपायुक्त शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति मिलने के बाद सरकार ने उनका यहां से तबादला कर दिया जोकि जिले के लिए बहुत गलत है इसका वह विरोध करते हैं सरकार को इस फैसले पर विचार करना चाहिए।