फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transactions worth Rs 73 crore from four accounts

नोएडा: अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड में 73 करोड़ लेनदेन का और पता चला

Wed, 08 Feb 2023 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Transactions worth Rs 73 crore from four accounts
चार खातों से 73 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन
विज्ञापन

400 करोड़ का ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के खुलासे का मामला

- अब तक 478 करोड़ का लेनदेन की जानकारी मिली, 37 लाख रुपये और जब्त
- गिरोह के फरार इंडिया हेड के नजदीक पहुंची पुलिस, जल्द हाे सकती है गिरफ्तारी


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चार सौ करोड़ से अधिक के अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गिरोह की परतें खुलने लगी हैं। नोएडा पुलिस ने बुधवार को गिरोह के चार और बैंक खातों का पता लगाया। इसमें 73 करोड़ के लेनदेन का खुलासा हुआ है। इन खातों में मिले 37 लाख रुपये जब्त कर दिए गए हैं। मंगलवार को पुलिस को आरोपियों के 22 खातों में 405 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला था। मंगलवार को ही 1.84 करोड़ जब्त कराए गए थे। अब तक गिरोह के 478 करोड़ रुपये की जानकारी मिली है।
पुलिस अन्य खातों और लेनदेन के बारे में पता लगा रही है। इसके साथ ही महादेव एप फ्रॉड गिरोह के इंडिया हेड सचिन सोनी के करीब पुलिस पहुंच गई है। कभी भी उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने सेक्टर-108 स्थित मकान नंबर डी-309 में दबिश देकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने कोठी को किराए पर लेकर गेमिंग एप का अड्डा बना रखा था और यहां लगाए गए सेटअप से गेम खिलवाने से लेकर सट्टा लगवाने का काम किया जाता था। आरोपी डेढ़ महीने से सेक्टर-108 के इस मकान में सेटअप तैयार कर जब्त स्तर पर गेम और सट्टा खेला रहे थे। गिरोह के सरगना दुबई में रहने वाला सौरभ चंद्राकर समेत नौ आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

फरार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। सरगना सौरभ ने फरार आरोपी सचिन सोनी को इंडिया हेड बनाकर रखा था। इसके नेतृत्व में नोएडा का फर्जी सेटअप चल रहा था। सचिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके गृह जनपद झांसी से लेकर नेपाल बॉर्डर पर दबिश दे रही है। गिरोह का दुबई, नेपाल, हांगकांग, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान सहित 11 देशों में नेटवर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

दुबई में होने वाली है सौरभ की शादी

सौरभ दुबई में बैठकर कई देशों में अपना नेटवर्क चला रहा है। उसने ही अपना सॉफ्टवेयर डेवलप कर महादेव नामक गेमिंग एप बनाया था। इस एप से कई देशों में ठगी का धंधा चल रहा है। बताया जाता है कि 14 फरवरी को दुबई में सौरभ की शादी होने वाली है। मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला सौरभ अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा रहा है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि टीमें जांच में लगी हुई है और जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

---

अब तक का खुलासा

- 16 जालसाज गिरफ्तार, नौ फरार

- फरार आरोपियों पर लुकआउट नोटिस

- अब तक 478 करोड़ के लेनदेन का पता चला

- पुलिस ने 2.23 करोड़ से अधिक की राशि जब्त की

- 11 देशों में इस गिरोह का फैला था नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed