Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Training of skating athletes for the Nationals

Noida News: नेशनल के लिए स्केटिंग खिलाड़ियों का प्रशिक्षण

Mon, 16 Nov 2026 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Training of skating athletes for the Nationals
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिंग हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर अलीगढ़ में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कैंप 14 और 15 नवंबर को अलीगढ़ के ओजोन स्केटिंग रिंक पर लगाया गया। इसमें नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नोएडा के 20 से अधिक खिलाड़ी शिविर में शामिल हुए।

कैंप में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मद्देनजर विशेष अभ्यास कराया गया। इस दौरान खेल की तकनीक, रणनीति और बेहतर प्रदर्शन के गुर सिखाए गए। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास कर अपनी तैयारियों को मजबूत किया। शिविर में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर पूरा होने के बाद अब खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के रोलर हॉकी चेयरमैन मनीष सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर में कड़ी मेहनत की है। उन्हें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed