फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Training begins at Dankaur DIET.

Noida News: दनकौर डाइट में प्रशिक्षण शुरू

Mon, 06 Jul 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Training begins at Dankaur DIET.
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), दनकौर में सोमवार से तीन दिवसीय जनपद स्तरीय कवच (सुरक्षा एवं संरक्षा) प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसके प्रथम बैच में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के 200 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित, भयमुक्त और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। डाइट प्राचार्य अर्चना गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। नोडल दीक्षा संदर्भ दाता सुमिता ने संरक्षा एवं सुरक्षा विषय पर बच्चों की सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं, बाह्य संदर्भ दाता डॉ. अर्चना आर्य ने विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। दिन के अंतिम सत्र में संदर्भ दाता रीना भारतीय ने विद्यालय स्तर पर स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण प्रबंधन के विभिन्न आयामों और व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed