फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   traing school

Noida News: 100 अवैध मोटर ट्रेनिंग स्कूलो को नोटिस जारी

Tue, 23 Apr 2024 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
traing school
100 अवैध मोटर ट्रेनिंग स्कूलो को नोटिस जारी
विज्ञापन


-अंतिम चेतावनी के रूप में दिया जा रहा नोटिस, जिनका पता नहीं है उन्हें ऑनलाइन भेजा जाएगा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। परिवहन विभाग ने 100 अवैध मोटर ट्रेनिंग स्कूलों को नोटिस जारी किया है। विभाग अब इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। फिलहाल इन्हें नोटिस के तौर पर अंतिम चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी स्कूल संचालन बंद नहीं करते तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने 100 स्कूलों को चिह्नित किया है। ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यम से विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है।


पूर्व में वैध स्कूलों का संचालन करने वाले संचालकों की ओर से अवैध स्कूलों के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की गई थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर इनका प्रचार करने वाले जस्ट डायल पर एफआईआर दर्ज की गई थी। परिवहन विभाग की ओर से भी प्रचार करने वाली कंपनी को कई बार सचेत किया गया लेकिन कंपनी ने फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया। ऐसे में अब विभाग सीधे तौर पर इन स्कूलों पर कार्रवाई करेगा। विभागीय अधिकारियों की ओर से इन स्कूलों को गूगल के माध्यम से चिह्नित किया गया। कई स्कूलों के पते मौजूद नहीं हैं उन स्कूलों को मेल कर इसकी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा विभाग की प्रवर्तन टीम भी लगातार इन वाहनों पर लागातार कार्रवाई कर रही है। अहम है कि शासन से निर्देश मिलने के बाद विभाग ने मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के संचालन को लेकर कई तरह की सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। पहले तो 12 वैध संचालित स्कूलों को नए नियमों के तहत सभी सुविधाओं से लैस कराया गया। जब चार स्कूलों ने इन नियमों का पालन नहीं किया तो विभाग की ओर से स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए। उप संभागीय परिवहन अघिकारी एआरटीओ सियाराम वर्मा का कहना है कि हादसों को रोकने के लिए मोटर ट्रेनिंग स्कूलों को मजबूती देना बहुत जरूरी है। जब तक लोग सभी तकनीक से वाहन चलाना नहीं सीखेंगे तब तक हादसे बढ़ते रहेंगे।
विज्ञापन


यह व्यवस्था होनी चाहिए--
स्वागत कक्ष कम कार्यालय कक्ष
इंटरनेट की व्यवस्था

व्याख्यान कक्ष न्यूनतम 30 व्यक्तियों का

मॉडल चार्ट तथा उपकरण

सीमुलेटर के लिए कक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed