फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trainer is appointed even after years of gym construction

व्यायामशाला बनने के वर्षों बाद नहीं हुई ट्रेनर की नियुक्ति

Wed, 21 Apr 2021 09:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Trainer is appointed even after years of gym construction
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के गांव साकरस में बीते दिनों लगभग 2 एकड़ भूमि में 26 लाख रुपये की लागत से बनी व्यायामशाला देखरेख के अभाव में खंडहर में तबदील हो रही है। करीब तीन साल पहले बनी व्यायामशाला में आज तक किसी खेल ट्रेनर प्रशिक्षक की नियुक्त नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से ट्रेनर और चौकीदार नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश सरकार जिले को अव्वल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। गांव में लगभग 26 लाख रुपये की लागत से व्यायामशाला का निर्माण कराया गया लेकिन ट्रेनर और चौकीदार नहीं होने से ये खंडहर में तब्दील होती जा रही है। लोगों ने उद्घाटन शिला को भी हटा दिया है। इसके अलावा पानी की टंकी, बाथरूम, शौचालय को नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य शमीम साकरस, इस्लाम, डॉ शमशुद्दीन, अन्नू, सोनू, मास्टर अरशद, अनीश आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि व्यायामशाला में योगा ट्रेनर नियुक्त कर इसे सुचारु रूप से चलाया जाए। ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि संसाधनों के अभाव में युवा लगातार खेलों में पिछड़ रहे हैं। वहीं इस बारे में फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रीगन कुमार ने बताया कि इस बारे में जानकारी ली जाएगी। युवाओं को खेलों का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed