{"_id":"68da5661fa0d84785306262c","slug":"trainee-doctor-commits-suicide-by-jumping-from-22nd-floor-of-high-rise-society-in-greater-noida-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: हाईराइज सोसाइटी से कूदकर ट्रेनी डॉक्टर ने दी जान, 21वीं मंजिल से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: हाईराइज सोसाइटी से कूदकर ट्रेनी डॉक्टर ने दी जान, 21वीं मंजिल से लगाई छलांग
Mon, 29 Sep 2025 04:13 PM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:13 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसाइटी में सोमवार सुबह एक ट्रेनी डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवा शर्मा (29) पुत्र राकेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना के गौर सिटी क्षेत्र के 14 एवेन्यू में एक ट्रेनी डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। दरसअल मूल रूप से मथुरा का रहने वाला शिवा अपने मम्मी- पापा के साथ में अपनी बहन के यहां पर गौर सिटी आया था। आज दोपहर अचानक फ्लैट से बाहर निकला और बालकनी से नीचे छलांग लगा दी ,उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह 2015 बैच का स्टूडेंट है। दिल्ली के किसी निजी कॉलेज से उसने एमबीबीएस की पढ़ाई की थी और कोरोना के दौरान 2020 में उसे दिमाग की कोई बीमारी हो गई थी। जिसकी वजह से वह काफी परेशान रह रहा था और उसी की वजह से उसकी डॉक्टरी की ट्रेनिंग छूट गई थी जिसको लेकर वह काफी अवसाद में रहता था।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पुलिस के द्वारा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सेंट्रल नोएडा जोन की एडिशनल डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि 21वीं मंजिल से कूद कर शिवा नाम के युवक ने आत्महत्या की है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
