फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trainee doctor commits suicide by jumping from 21st floor

Noida News: प्रशिक्षु डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Mon, 29 Sep 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Trainee doctor commits suicide by jumping from 21st floor
प्रशिक्षु डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी की घटना
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी सोसाइटी के 14 एवेन्यू में प्रशिक्षु डॉक्टर ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मथुरा, महाविद्या काॅलोनी, गोविंदनगर के डॉ शिवा शर्मा के रूप में हुई है।
प्रशिक्षु डॉक्टर सोमवार सुबह ही अपने पिता और मां के साथ मथुरा से सोसाइटी में रह रही बहनों से मिलने के लिए आए थे। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि शिवा की दो बहनें ग्रेटर नोएडा में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं। सोमवार सुबह डॉ शिवा अपनी मां और पिता के साथ गौर सिटी दो के 14 एवेन्यू में रहने वाली अपनी दो बहन से मिलने के लिए आए थे। वह सोसाइटी के ओ टावर में रहती हैं। दोपहर करीब 1 बजे सभी लोग घर के अंदर मौजूद थे। तभी शिवा ने 21वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित परिजन संग नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डॉ शिवा मानसिक बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। बंगलुरु से उनका इलाज चल रहा था। आशंका है कि बीमारी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन



इंटर्नशिप पूरी नहीं होने से था परेशान
मृतक के पिता राकेश शर्मा का बिजनेस है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवा 2015 बैच का स्टूडेंट था। उसने मुंबई के एक निजी कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। कोरोना के दौरान 2020 में उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इस कारण उसकी इंटर्नशिप पूरी नहीं हो सकी थी। उसे अगले महीने नासिक इंटर्नशिप के लिए जाना था। जिसकी वजह से वह काफी परेशान रह रहा था और उसी की वजह से उसकी डॉक्टरी की ट्रेनिंग छूट गई थी। इससे वह काफी डिप्रेशन में था। पुलिस को परिजनों ने मानसिक बीमारी की बात बताई है लेकिन आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं है। एडीसीपी सेंट्रल शैव्या गोयल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed