फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   traffic jam on link road to expressway

लिंक रोड से लेकर एक्सप्रेसवे तक जाम ही जाम

Fri, 02 Oct 2020 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
traffic jam on link road to expressway
लिंक रोड से लेकर एक्सप्रेसवे तक जाम ही जाम
विज्ञापन

नोएडा। हाथरस में हैवानियत के विरोध में छिड़े सियासी संग्राम ने आम जनता की मुश्किलों को बढ़ाकर रख दिया। दिल्ली-नोएडा लिंक रोड, डीएनडी फ्लाईव से लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे तक जाम ही जाम दिखाई दिया। डीएनडी फ्लाईवे पर सुबह 10 बजे से ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। चिल्ला कट बॉर्डर पर दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने कब्जा कर लिया। इस बीच दिल्ली-नोएडा के बीच करीब चार घंटे तक आवाजाही बाधित रही। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के बड़े नेता दोपहर करीब एक बजे दिल्ली से डीएनडी फ्लाईवे के रास्ते नोएडा में पहुंचे। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ के आगे पुलिस की संख्या कम दिखी। कार्यकर्ताओं के शोर-शराबे और हंगामे जैसे हालात बनते देख नोएडा पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं के काफिले को रोकने का प्रयास नहीं किया। इससे पहले बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग के बीच डीएनडी पर दिल्ली की सीमा में लंबा जाम लग गया। कांग्रेसी नेताओं का काफिला नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे की ओर रवाना हुआ, लेकिन जीरो प्वाइंट पर चेकिंग की वजह से एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया। बैरिकेड लगाकर दिल्ली में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन और किसानों के हंगामे के बीच शहर की सड़कों पर दोपहर तीन बजे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। करीब चार घंटे तक शहर का बड़ा हिस्सा जाम से बेहाल रहा।
चार जगहों पर रूट डायवर्जन
यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर चार जगहों पर रूट डायवर्जन करना पड़ा। लिंक रोड से लेकर शहर के पुराने सेक्टरों की सड़कें जाम से बेहाल दिखाई दीं। महामाया फ्लाईओवर के पास बैरिकेड लगाकर सड़क बंद कर दी गई। दिल्ली जाने वाले वाहनों को कालिंदी कुंज की तरफ भेजा गया, जबकि नोएडा जाने वालों को बॉटेनिकल गार्डन की तरफ रवाना किया गया। जाम से निपटने के लिए महामाया फ्लाईओवर, फिल्म सिटी फ्लाईओवर, डीएनडी फ्लाईवे और सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से अक्षर धाम की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे तक किसानों की पंचायत चिल्ला बॉर्डर पर चली। इस दौरान शहर के बड़े हिस्से में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

पैदल दिल्ली जाते दिखे लोग
जगह-जगह रास्ते बंद किए गए। इस बीच नोएडा से दिल्ली जाने के लिए लोग रास्ते तलाशते रहे। कोई जहां से चला वहीं वापस पहुंच गया। जिन्हें नोएडा की सड़कों का अंदाजा नहीं था वो घंटों शहर की सड़कों पर ही घूमते रहे। जाम से बचने के लिए लोगों ने डीएससी मार्ग होकर न्यू अशोक नगर, झुंडपुरा बॉर्डर का रुख किया, लेकिन वाहनों की भीड़भाड़ बढ़ने से यहां भी जाम जैसे हालात बने रहे। बसें न मिलने से लोग पैदल ही दिल्ली की ओर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता तलाशती रहीं एंबुलेंस
डीएनडी फ्लाईवे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर निगरानी के चलते और चिल्ला कट पर किसानों के प्रदर्शन से लगे जाम के बीच मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। नोएडा से मरीजों को दिल्ली की ओर ले जा रही कई एंबुलेंस को जाम में फंसना पड़ा। हालांकि, नोएडा ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस के लिए रास्ता खोल रही थी। चिल्ला बॉर्डर पर विपरीत दिशा में एंबुलेंस दिल्ली की ओर भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed