{"_id":"6a4a6fa8e8927c54d00b170e","slug":"traffic-jam-grnoida-news-c-23-1-lko1064-99331-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अतिक्रमण बना नासूर, जीटी रोड पर थम रही वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अतिक्रमण बना नासूर, जीटी रोड पर थम रही वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार
अतिक्रमण से लोग परेशान, दिनभर रहता जीटी रोड पर जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। नगर की जीवनरेखा मानी जाने वाली जीटी रोड अब अतिक्रमण की गिरफ्त में है। सड़क किनारे बढ़ते कब्जों ने राहगीरों और वाहन चालकों का सफर मुश्किल बना दिया है। दिनभर लगने वाले जाम से लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते समस्या वर्षों बाद भी जस की तस बनी हुई है।
नगर के बीच से जीटी रोड गुजरती है। जीटी रोड पर दोनों तरफ दुकान बनी हैं। दुकानदार दुकानों से बाहर सड़क पर समान लगा देते हैं। जबकि नगर पालिका परिषद अतिक्रमण के नाम पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का दाव करती है। सड़क पर अतिक्रमण के चलते वाहनों का आवागमन बाधित होता है। जीटी रोड पर तहसील गेट, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, मुख्य तिराहा, मिहिर भोज इंटर कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक आदि मुख्य स्थान हैं। जहां पर आने-जाने वालों की भीड़ रहती है। पुरानी अनाज मंडी व जारचा मोड़ से आने वाले वाहनों को जीटीरोड पर पहुंचने के लिए घंटों जाम से जूझना पड़ता है। सड़क पर खड़े होने वाले रेहड़ियां जाम में घी डालने का काम करते हैं। मुख्य तिराहे पर ऑटो भी सड़क पर खड़े रहते हैं। जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं।
-नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। कई बार अतिक्रमण के नाम पर वसूली करने का भी आरोप है।
-राजकुमार सिंह
-सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे यातायात बाधित होता है। पैदल निकलना भी मुश्किल रहता है।
जितेंद्र कुमार
-कई दुकानदारों के द्वारा आगे ठेली पटरी लगवा कर अतिक्रमण कराया जाता है। ठेली लगाने के बदले उनसे मोटी रकम ली जाती है। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।
विज्ञापन
-अभिषेक
-नवीन मंडी गेट के पास सड़क पर दोनों तरफ सवेरे के समय अतिक्रमण कर दिया जाता है। जिससे जीटीरोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है।
-मनोज गोयल
-जीटी रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिह्नि किया जा रहा है। जो वाहन सड़क पर खड़े कर दिए जाते है उनके ई चालान किए जाएंगे।
प्रशाली गंगवार एसीपी