फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traders submit memorandum opposing 'no-entry' system.

Noida News: नो-एंट्री व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 13 Jun 2026 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Traders submit memorandum opposing 'no-entry' system.
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में लागू नो-एंट्री व्यवस्था से नाराज व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था में सुधार की मांग की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जेवर के पदाधिकारियों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था से व्यापार प्रभावित हो रहा है और माल वाहनों की आवाजाही में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। महामंत्री कुलदीप पंडित ने बताया कि बाहर से आने वाले माल वाहनों को नगर में प्रवेश के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने नो-एंट्री के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि कई ट्रांसपोर्टर अब जेवर में माल पहुंचाने से बच रहे हैं, जिससे व्यापार और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। व्यापारियों ने प्रशासन से नो-एंट्री व्यवस्था की समीक्षा, कथित अवैध वसूली की जांच और स्थानीय व्यापार को ध्यान में रखते हुए राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed