फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traders happy over decision to remove lockdown

व्यापारियों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया

Sun, 30 Aug 2020 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Traders happy over decision to remove lockdown
नूंह/तावड़ू। प्रदेश सरकार ने सोमवार और मंगलवार को लॉकडाउन लगाने के फैसले को वापस ले लिया है। सरकार के इस फैसले का जिले के व्यापारियों ने स्वागत किया है। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 के तहत नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन का फैसला वापस लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते पहले ही लंबे लॉकडाउन के बाद व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हुआ है। वहीं मजदूर वर्ग को भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में और लॉकडाउन लगाने से सभी की परेशानियां बढ़ जाती। व्यापारी नरेंद्र आर्य समेत अन्य ने कहा कि सरकार ने यह फैसला लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं तावड़ू में भी व्यापारियों ने लॉकडाउन नहीं लगाने के निर्णय का स्वागत किया। नगर के राम बाबू, राजकुमार, महेंद्र गोयल पंकज, अफसील समेत अन्य व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण पहले ही उनका काम प्रभावित हुआ है, ऐसे में 2 दिन और लॉकडाउन से उनको काफी नुकसान होता। सरकार के इस फैसले का वे स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और उम्मीद जताई कि साप्ताहिक लॉकडाउन हटने से व्यापार और बढ़ेगा।
विज्ञापन

सरकार ने लॉकडाउन हटाने का फैसला जनता के हित में लिया है। सरकार के इस फैसले से व्यापारियों, मजदूरों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। लॉकडाउन के कारण व्यापारियों का कामकाज सबसे अधिक प्रभावित हो रहा था, लेकिन अब इससे राहत मिलेगी। - ज्ञान चंद आर्य, व्यापारी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना एकदम समाप्त होने वाली महामारी नहीं है। भविष्य में हमें कोरोना के साथ जीना सीखना पड़ेगा। इसके लिए लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार काम करने की जरूरत है। लोगों को सरकार के सभी नियमों का पालन करना चाहिए है। - नरेंद्र, कपड़ा व्यापारी नूंह

सरकार को यह फैसला बहुत पहले लेना चाहिए था। लेकिन देर से ही सही यह फैसला लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। लोगों को अभी भी कोरोना को नहीं भूलना चाहिए। संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है। सभी को जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। - अंकित अग्रवाल, व्यापारी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed