Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traders came on the road to protest against the murder

Noida News: अमरोहा गाजियाबाद के ध्यानार्थ रचित हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

Mon, 24 Apr 2023 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Traders came on the road to protest against the murder
फोटो---
विज्ञापन

अमरोहा गाजियाबाद के ध्यानार्थ
रचित हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी
-आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीसीपी को सौंपा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-58 कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात रजत विहार के गेट पर हुई व्यापारी रचित चौहान से लूट के विरोध में गोली मारकर हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। इससे व्यापारियों का गुस्सा बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने खोड़ा स्थित गोशाला के पास एक घंटे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया। होर्डिंग व बैनर लेकर आए व्यापारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापारी मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी को सौंपते हुए परिवार के सदस्य को नौकरी, उचित मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल तब तक शांत नहीं बैठेगा, जब तक अपराधी गिरफ्तार नहीं हो जाते l उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने की भी मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल व प्रवीण गर्ग ने कहा कि पुलिस जितना प्रयास व्यापारियों को सड़क पर उतरने से रोकने के लिए कर रही है, इसका एक हिस्सा भी गश्त के दौरान सक्रियता दिखाई होती तो यह वारदात नहीं होती। उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि सरकार को व्यापारियों को सुरक्षा देनी पड़ेगी l प्रदेश सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बिल्कुल भी व्यापारियों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l टिंबर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि रचित के जाने के बाद हमें ऐसा लगता है कि हमारा बच्चा हमारे बीच नहीं रहा l खोड़ा से अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि अपने भाई को इंसाफ दिलवा कर रहेंगे l एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी व सेक्टर- 58 प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पहले दिन से चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने तीन दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस ने भी की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
नोएडा। नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को मृतक व्यापारी रचित चौहान के परिवार से मिलकर शोक जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने बताया कि अगर जल्द अपराधी गिरफ्तार नहीं हुए तो कांग्रेस पार्टी परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेता हरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र चौधरी, सोनू प्रधान, रिज़वान चौधरी, शाहिद सिद्दीक़ी, ऊधम नागर, विकास गुर्जर, सचिन तंवर, सन्नी तंवर समेत अन्य कार्यकर्ता रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने इस घटना को लेकर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार का हर कदम पर साथ दिया जाएगा। हत्यारोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो सपा सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed