{"_id":"5e14e7808ebc3e879d420013","slug":"trade-unions-strike-today-administration-alert-grnoida-news-noi484222049","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल आज, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल आज, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसपी देहात रणविजय सिंह।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल आज, पुलिस अलर्ट
नोएडा। श्रम कानून में किए गए बदलाव, श्रमिकों का उत्पीड़न और उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होने के विरोध में बुधवार को जिलेभर में श्रमिक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, हड़ताल को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिए कि यदि कोई श्रमिक हड़ताल में शामिल होना चाहता है तो उसे रोका न जाए। वहीं, श्रमिक नेताओं को भी चेतावनी दी गई है कि अगर किसी संस्थान को बंद कराने का प्रयास या किसी को जबरन हड़ताल में शामिल कराया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक श्रमिक संगठनों ने सेक्टर-8 समेत विभिन्न स्थानों पर बैठक कर तैयारी की।
मालूम हो कि 2013 में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने जिले भर में काफी उत्पात मचाया था। कई उद्योग केंद्रों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी भी की थी। इसलिए, इस बार प्रशासन चौकस रहेगा। श्रमिकों की समस्याओं को लेकर श्रमिक संगठनों ने बुधवार को देशव्यापी हड़ताल के तहत जिले में बंद का आह्वान किया है। वहीं, सुबह 9 से हड़ताल शुरू हो जाएगी। हड़ताल को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस और श्रम अधिकारियों ने पैदल मार्च कर विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया गया है। साथ ही खुफिया विभाग से इनपुट लेकर भी जांच की जा रही है। इसके आधार पर अधिक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। श्रमिक नेताओं ने जिले में करीब 16 से 20 स्थानों पर जुलूस निकालने की सूचना दी है। हालांकि, दो से तीन किलोमीटर और अधिकतम पांच किलोमीटर तक ही जुलूस निकाला जा सकेगा। सरकार की नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों की बुधवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मंगलवार को एसएसपी कार्यालय स्थित सभागार में एसपी देहात रणविजय सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न श्रमिक संगठन और कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने संगठनों के प्रतिनिधियों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की। पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर, किसान व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न श्रमिक संगठनों ने 8 जनवरी को संयुक्त रूप से देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठन प्रयास में जुटे हैं। मंगलवार को कार्यकर्ता जगह-जगह पर प्रचार करने में लगे रहे। सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वरदत्त शर्मा ने बताया कि बेरोजगारी, महंगाई, छूटती नौकरियां, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलावों के खिलाफ हड़ताल की घोषणा की गई है। सीटू जिला महासचिव राम सागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दर्जनों स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे। जिसका समापन जिलाधिकारी कार्यालय पर होगा। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों व कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि हड़ताल के दौरान अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। समस्याओं का समाधान बैठक कर किया जा सकता है। एसपी ने बताया कि सभी कोतवाली प्रभारी टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन व ज्ञापन देने का आश्वासन दिया है।