फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   tractor parade will be heald in mewat, not delhi

दिल्ली नहीं अब मेवात में होगी ट्रैक्टर परेड

Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
tractor parade will be heald in mewat, not delhi
धरने पर बैठे किसान - फोटो : Mewat
पुन्हाना। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हरियाणा-राजस्थान के सुनहेड़ा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी। अब किसान मेवात में ही ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद खान कंकरखेड़ी ने कहा कि 26 जनवरी को जिले के हजारों ट्रैक्टरों के साथ परेड निकाली जाएगी। सरकार और प्रशासन के सामने किसान झुकने वाले नहीं हैं। मेवात के किसान देश के किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन

वहीं, मुफ्ती सलीम, रसीद वकील, अरशद वकील, रमजान चौधरी, सलामुद्दीन नोटकी, समय सिंह सलंबा, बुरहान सलंबा आदि किसान नेताओं ने जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के लिए दिल्ली जाने की अनुमति नहीं देने की निंदा की। किसानों ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने भले ही उनको दिल्ली जाने से रोक दिया है, लेकिन किसान सुनहेड़ा बॉर्डर से जुरहेड़ा, पुन्हाना, पिनगवां और शिकरावा तक ट्रैक्टर परेड निकालकर विरोध करेंगे। सभी किसान नेताओं ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को सभी किसान संगठन संवैधानिक दायरे में रहकर शांतिपूर्वक तरीके से ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

मौलाना अरशद मील खेड़ला, रमजान चौधरी, रशीद एडवोकेट ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन हमेशा मेवात के लोगों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न की भावना से काम करता है। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने की इजाजत मांगी थी, लेकिन एयरपोर्ट और सुरक्षा का हवाला देकर अनुमति नहीं मिली। जिला प्रशासन ने हरियाणा में ही लोकल परेड करने के लिए किसान संगठनों से रूट मांगा तो किसानों ने नूंह और पलवल जिले से जुड़े गांवों का रूट दे दिया। इसकी मौखिक अनुमति आईजी रेवाड़ी रेंज ने दी थी, लेकिन उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक नूंह ने सुबह से मेवात किसान कमेटी के मुख्य सदस्यों को बुलाकर दबाव बनाया और प्रस्तावित रूट पर ट्रैक्टर परेड करने से मना कर दिया। एक लोकल रोड पर परेड करने को इजाजत दी है। किसानों ने कहा अब 26 जनवरी को सुबह 9 बजे सुनहेड़ा से जुरहेड़ा बॉर्डर, पुन्हाना, पिनगवां और शिकरावा तक ट्रैक्टर परेड निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में एकत्रित होंगे किसान : विधायक
नूंह। विधायक आफताब अहमद ने सोमवार को ट्रैक्टर परेड के संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हजारों ट्रैक्टरों के साथ किसान शहर की नई अनाज मंडी में एकत्रित होंगे और यह परेड ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मेवात के लोग ट्रैक्टर परेड में भारी संख्या में हिस्सा लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed