फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   trackter found with illegal stones

आरोपी सहित अवैध पत्थरों से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा

Sat, 16 Jan 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
trackter found with illegal stones
आरोपी सहित अवैध पत्थरों से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा
विज्ञापन

नूंह। फिरोजपुर झिरका थाना के गांव महूं स्थित अरावली पर्वत में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की धज्ज्यिां उड़ाई जा रही हैं। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया है। माइनिंग ऑफिसर ने महूं के जाकिर, कासू, शोएब, मजीद, राहिल एवं आसू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले का एक आरोपित मजीद पुत्र अब्दुल मजीद शुक्रवार शाम को महूं के अरावली पर्वत में अवैध खनन कर पत्थर चोरी कर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर बेचने के लिए साकरस गांव जा रहा था। पुलिस ने मजीद को साकरस के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी एएसआई सीताराम ने बताया कि महूं की अरावली में अवैध खनन करने के 6 आरोपियों में से एक मजीद को गिरफ्तार किया गया है। अन्य को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed