{"_id":"6930723b979147d6ab08805e","slug":"tracing-4-lakh-voters-is-a-challenge-lists-handed-over-to-political-parties-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82037-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 4 लाख मतदाताओं को ट्रेस करना चुनौती, राजनीतिक पार्टियों को सौंपी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 4 लाख मतदाताओं को ट्रेस करना चुनौती, राजनीतिक पार्टियों को सौंपी सूची
विज्ञापन
- जिले की तीनों विधानसभा में है 18.65 लाख, अब तक 72 प्रतिशत का हुआ सत्यापन
- जिले में 500 स्थान पर शिविर लगाने से 5 प्रतिशत मतदातओं को ट्रेस करने में मिली मदद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों विधानसभा में करीब 4 लाख मतदाता ट्रेस नहीं हो रहे हैं। प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। अब प्रशासन ने राजनीतिक पार्टियों को इन मतदातओं की सूची सौंपी है। जिससे उनको ट्रेस कराने में मदद मिल सके। प्रशासन जनता से मतदाताओं को ट्रेस कराने में मदद मांगेगा।
चार नवंबर से जिले की तीनों विधानसभा दादरी, जेवर और नोएडा की मतदाताओं सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर और बूथ पर बैठकर सत्यापन कर रहे हैं। गणना प्रपत्र बांटने के बाद वापस जमा करवाने का काम चल रहा है। तीनों विधानसभा के 18.65 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया जाना है। 1868 बूथों पर बीएलओ ने 72 प्रतिशत सत्यापन का काम पूरा कर लिया है। बाकी मतदाताओं को ट्रेस किया जा रहा है। अब मात्र 7 दिन का समय बाकी है। ऐसे में प्रशासन अलग-अलग रणनीति अपनाकर मतदाताओं को ट्रेस कराने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन ने सभी राजनीतिक पार्टियों की मदद ली है। अफसरों ने बताया कि जो मतदाता ट्रेस नहीं हो रहे हैं उनकी सूची पार्टियों को सौंपी है और उनसे मतदाताओं को तलाश करने में मदद करने की अपील की है। ताकि सूची से उनका नाम नहीं कट सके। अफसरों ने कहा है कि अगर मतदाता नहीं मिलेंगे तो उनका नाम सूची से काटा जाएगा।
शिविर से 5 प्रतिशत का सत्यापन करने में मिली मदद
सोमवार और मंगलवार को प्रशासन ने तीनों विधानसभा में उन जगहों पर विशेष शिविर लगाए जहां मतदाता ट्रेस नहीं हो रहे थे। उद्योगों से लेकर श्रमिक एरिया, मीडिया हाउस समेत 500 जगह पर शिविर लगाए गए। इसका फायदा प्रशासन को मिली और करीब 5 प्रतिशत मतदाताओं को ट्रेस करने में मदद मिली। अफसरों ने बताया कि इनमें से 3 प्रतिशत ऐसे है जो अब यहां नहीं रहते है। जबकि 2 प्रतिशत का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन
अब सात दिन बाकी, स्वयं बीएलओ से करें संपर्क
एसआईआर में सत्यापन के कार्य के अब 7 दिन बाकी है। अगर इस दौरान गणना प्रपत्र जमा नहीं हुआ तो ऐसे मतदाताओं का नाम सूची से काटा जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास गणना प्रपत्र नहीं पहुंचा है तो वो बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र भरकर जमा करा दें। साथ ही स्वयं पहले करने की अपील की है।