फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Toy City will made in 100 acre in Yamuna Athourity Area

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 100 एकड़ में बनेगी टॉय सिटी

Tue, 30 Jun 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Toy City will made in 100 acre in Yamuna Athourity Area
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 100 एकड़ में बनेगी टॉय सिटी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में टॉय सिटी 50 एकड़ में नहीं, बल्कि 100 एकड़ में बनेगी। इसकी साइट को द टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के करीब 100 प्रतिनिधियों ने देखा है। एसोसिएशन के सदस्यों को यह जगह पसंद है। जल्द ही इसकी योजना निकालने की तैयारी है।

चीन निर्मित खिलौनों को मात देने के लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में टॉय सिटी बसाई जाएगी। 100 एकड़ में बसने वाली इस सिटी में करीब 80 यूनिट लगेंगी। प्रथम चरण में यहां 600 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। प्राधिकरण ने सेक्टर-33 में जमीन देने का फैसला लिया है। वहीं, द टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयोजक एनके गुप्ता ने अपने सदस्यों के साथ यमुना प्राधिकरण के उस सेक्टर को देखा, जहां पर यह सिटी प्रस्तावित है। करीब 100 सदस्यों ने इस साइट को देखा और उन्हें यह पसंद है। यह सेक्टर यमुना प्राधिकरण के किनारे है। इस सेक्टर में आवागमन की सुविधा भी सहज है। एसोसिएशन ने यहां पर जमीन लेने की हामी भर दी है। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि पहले 50 एकड़ में यह सिटी बसाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे 100 एकड़ में बसाया जाएगा। इसके लिए जल्द योजना लाई जाएगी। इसमें एक हजार वर्ग मीटर से लेकर चार हजार वर्ग मीटर तक के भूखंड होंगे। इस सिटी के बसने से निवेश के साथ ही हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed