फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Took him to Charbagh by cycle, then to Khiri by bus

Noida News: साइकिल से चारबाग, फिर बस से ले गया खीरी

Sat, 13 Sep 2025 02:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Took him to Charbagh by cycle, then to Khiri by bus
बच्चों के सकुशल बरामद होने पर परिवारीजन व रिश्तेदार  आलमबाग थाने पहुंचे।
लखनऊ। आलमबाग इलाके से बृहस्पतिवार दोपहर अपहृत अर्जुन सिंह और प्रद्युमन यादव को विजय शर्मा एनर्जी ड्रिंक पिलाने का लालच देकर ले गया था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी अर्जुन की साइकिल से दोनों को चारबाग तक ले गया। वहां से कैसरबाग और फिर वहां से बस से लखीमपुर खीरी ले गया।
विज्ञापन

डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर को अर्जुन साइकिल चला रहा था। इस बीच विजय वहां पहुंचा और उसे एनर्जी ड्रिंक पीने का चैलेंज दिया। बदले में 50 रुपये का लालच दिया। अर्जुन इसके लिए राजी हो गया। विजय ने उससे भाई को भी बुलाकर लाने के लिए कहा, लेकिन अर्जुन भाई को न बुलाकर पड़ोस में रहने वाले प्रद्युमन को ले आया।
विज्ञापन


आरोपी दोनों को साइकिल से चारबाग लेकर पहुंचा और एनर्जी ड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद बच्चों को 50 रुपये भी दिए। फिर और बढ़ा चैलेंज पूरा करने के लिए कैसरबाग चलने के लिए कहा। विजय ने अर्जुन की साइकिल चारबाग के पास खड़ी कर दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह साइकिल बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर के पास गुजारी रात

इसके बाद विजय दोनों को बस से लखीमपुर खीरी लेकर पहुंचा। यहां प्राचीन मंदिर बालाजी दरबार पहुंचकर दर्शन किए। फिर ट्रक से बच्चों को लेकर गोला के शिव मंदिर पहुंचा। यहां दर्शन करने के बाद रात में बच्चों के साथ वहीं ठहर गया। शुक्रवार सुबह विजय ने फिरौती के लिए कॉल की और फिर ट्रेन से भागने की फिराक में लग गया। विजय दस दिन पहले कुछ साथियों के साथ पुणे काम के सिलसिले मेंगया था। काम न मिलने पर 10 सितंबर को लखनऊ लौटा, पर घर नहीं गया। उसने इधर-उधर समय गुजारा। बृहस्पतिवार दोपहर अर्जुन को बीजी कॉलोनी के पास अकेले साइकिल चलाते देखा। उसी वक्त उसने अर्जुन व उसके भाई का अपहरण कर घरवालों से फिरौती मांगने की योजना बनाई।




खीरी पहुंचकर बच्चों को धमकाया

एसीपी कैंट अभय प्रताप मल ने बताया लखीमपुर खीरी पहुंचने के बाद आरोपी ने बच्चों को धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो दोनों को मार देगा। यह भी कहा कि कोई पूछे तो उसे अपना भाई बताएं। डर के चलते बच्चों ने विरोध नहीं किया। विजय ने भरोसा दिलाया कि फिरौती की रकम मिलने के बाद दोनों को सकुशल छोड़ देगा। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

बच्चों के सकुशल बरामद होने पर परिवारीजन व रिश्तेदार  आलमबाग थाने पहुंचे।

बच्चों के सकुशल बरामद होने पर परिवारीजन व रिश्तेदार  आलमबाग थाने पहुंचे।

बच्चों के सकुशल बरामद होने पर परिवारीजन व रिश्तेदार  आलमबाग थाने पहुंचे।

बच्चों के सकुशल बरामद होने पर परिवारीजन व रिश्तेदार  आलमबाग थाने पहुंचे।

बच्चों के सकुशल बरामद होने पर परिवारीजन व रिश्तेदार  आलमबाग थाने पहुंचे।

बच्चों के सकुशल बरामद होने पर परिवारीजन व रिश्तेदार  आलमबाग थाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed