फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tomorrow, the train will reach Anantnag for the first time with a consignment of 116 cars.

Noida News: कल पहली बार 116 कारों की खेप लेकर अनंतनाग पहुंचेगी ट्रेन

Thu, 02 Oct 2025 01:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 02 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow, the train will reach Anantnag for the first time with a consignment of 116 cars.
जम्मू। देशभर से जरूरी सामान के साथ अब ऑटोमोबाइल भी ट्रेन के माध्यम से कश्मीर पहुंच रहा है। बुधवार को पहली बार 116 मारुति सुजूकी कारों की खेप लेकर एक ट्रेन हरियाणा के मानेसर से अनंतनाग के लिए रवाना हुई हैं, जो तीन अक्तूबर को पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह जम्मू-कश्मीर में ऑटोमोबाइल परिवहन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा। ऐसा पहली बार हुआ कि मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड के मानेसर इन-प्लांट गति शक्ति टर्मिनल (जीसीटी) से ऑटोमोबाइल को कश्मीर के लिए ट्रकों की बजाय ट्रेन से भेजा गया है। इसमें कारों में ब्रेजा, डिजायर, वैगनआर और एस-प्रेसो जैसे मॉडल लाए गए हैं। ट्रेन मानेसर से एक अक्तूबर को दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान किया और अनंतनाग रेलवे टर्मिनल पर तीन अक्तूबर की सुबह 10 बजे पहुंचेगी। इस पहल से जम्मू-कश्मीर में ऑटोमोबाइल परिवहन को सुरक्षित, तेज और आसान बनाया गया है। अब बड़ी संख्या में वाहन रेलवे मार्ग से भेजे जा सकते हैं जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी। जम्मू रेलवे मंडल के अधिकारियों ने इसे जम्मू कश्मीर में लॉजिस्टिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस सफलता से जम्मू-कश्मीर में ऑटोमोबाइल और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नई दिशा और अवसर खुलेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी मजबूत करेगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ जम्मू-कश्मीर का नाम ऑटोमोबाइल लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में देशभर में सामने आया है और भविष्य में इस तरह की पहल और बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed