फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tomato flu...red and yellow rashes on the body after high fever

Noida News: टोमैटो फ्लू....तेज बुखार के बाद शरीर पर हो रहे लाल-पीले दाने

Sun, 28 Sep 2025 08:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:17 AM IST
विज्ञापन
Tomato flu...red and yellow rashes on the body after high fever
- छूने से भी फैलता है टोमैटो फ्लू बच्चों के लिए बढ़ा खतरा
विज्ञापन


- छोटे बच्चों से लेकर 13 से 14 साल तक के किशोरों में मिल रहे टोमैटो फ्लू
- तेज बुखार के बाद शरीर पर लाल-पीले दाने दिखना मुख्य लक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बरसात के मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैलते हैं। इन्हीं में से एक है टोमैटो फ्लू, जिसे चिकित्सकीय भाषा में हैंड-फुट-माउथ डिजीज (एचएफएमडी) कहा जाता है। हाल ही में खोराबार इलाके में 12 बच्चे इस संक्रमण से पीड़ित पाए गए थे। विशेषज्ञों के अनुसार 15 साल से कम उम्र के बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए वे इस बीमारी की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।
जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन वर्मा ने बताया कि इस संक्रमण में पहले तेज बुखार आता है और तीन-चार दिन बाद हथेलियों, पैरों के तलवों और मुंह के अंदर-बाहर लाल दाने या फफोले दिखाई देते हैं। ये दाने कमर के आसपास भी उभर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह बीमारी मुख्य रूप से एंटरो वायरस और काक्ससेकी वायरस से होती है और 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों में अधिक पाई जाती है।
विज्ञापन

--
छूने से फैलता है यह संक्रमण
यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने या दूषित सतहों को छूने से फैलती है। बच्चे अक्सर चीजों को मुंह में डालते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। यदि कोई बच्चा संक्रमित सतह को छूकर अपने मुंह को छू ले तो वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है। डॉ. नवीन वर्मा के अनुसार, यह बीमारी सामान्य होती है और सात से 10 दिन में खुद ठीक हो जाती है। मरीज को केवल लक्षणों के आधार पर दवा दी जाती है। इस दौरान बच्चों को पर्याप्त आराम, तरल पदार्थ और पौष्टिक भोजन देना चाहिए। साथ ही संक्रमित बच्चों को स्कूल भेजने से बचना चाहिए ताकि संक्रमण फैल न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन लक्षणों पर दें ध्यान
0 तेज बुखार और सिरदर्द
0 गले में खराश और थकान
0 भूख में कमी
0 जीभ और गालों के अंदर छाले
0 हथेलियों, पैरों के तलवों व चेहरे पर लाल दाने
0 सावधानी है सबसे बड़ा बचाव
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed