{"_id":"6afc80f3a5d4af8b0601f0fd","slug":"toll-no-36-made-free-indefinitely-for-the-people-of-jewar-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12630-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर के लोगों के लिए टोल नंबर-36 अनिश्चितकालीन फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर के लोगों के लिए टोल नंबर-36 अनिश्चितकालीन फ्री
विज्ञापन
17 नवंबर को प्रस्तावित किसान पंचायत स्थगित, आधार कार्ड दिखाकर मिलेगा लाभ
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के लोगों को टोल नंबर-36 पर अब अनिश्चितकालीन निशुल्क आवागमन की सुविधा मिलेगी। भारतीय किसान यूनियन की यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में इस मांग पर सहमति बन गई है। मंगलवार से ही क्षेत्र के निवासी आधार कार्ड दिखाकर टोल से निशुल्क गुजर सकेंगे। इसके बाद संगठन ने मंगलवार को टोल पर प्रस्तावित किसान पंचायत स्थगित कर दी।
भारतीय किसान यूनियन के चौधरी पवन चौरौली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जेवर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और किसानों की मांगों पर चर्चा हुई। संगठन लंबे समय से जेवर के लोगों के लिए टोल नंबर-36 को फ्री करने की मांग उठा रहा था। अब तक दिवाली तक मिली अस्थायी छूट को अब अनिश्चितकालीन करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण और मुआवजे, बिजली आपूर्ति, गलत बिलिंग और किसानों के बिजली कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं को लेकर जल्द जिलाधिकारी वार्ता करने पर भी सहमति बनी। इसमें विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल करने की मांग की जाएगी, ताकि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो सके।
गौरतलब है कि इन मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को टोल नंबर-36 पर किसान पंचायत होनी थी। टोल फ्री करने पर सहमति और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ आगे वार्ता तय होने के बाद पंचायत स्थगित कर दी गई।