फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Toll booths will be increased on Yamuna Expressway and double the staff will be deployed

यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ाए जाएंगे टोल बूथ और दोगुने कर्मचारी होंगे तैनात

Thu, 14 Apr 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Toll booths will be increased on Yamuna Expressway and double the staff will be deployed
ग्रेटर नोएडा/जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम से मुक्ति दिलाने के एक्सप्रेसवे प्रबंधन जल्द ही तीनों टोल प्लाजा पर पांच और टोल बूथ बनाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने छुट्टियाें एवं शादी के सीजन को देखते हुए टोल बूथ पर दो-दो कर्मचारी तैनात करके उनसे टोल कटवाने का फैसला लिया है। वहीं कुछ अन्य कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात किए जाएंगे। टोल पर फास्टैग रीडिंग मैसेज एवं अन्य तरह की दिक्कतों को तुरंत समाधान किया जाएगा। इससे टोल पर लगने वाले जाम को खत्म किया जा सकेगा।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्रबंधन ने बताया कि हाईवे पर अकसर छुटिटयों व शादियों के दौरान अधिक जाम लगता है। इसे देखते हुए योजना बनाई है कि बृहस्पतिवार को अंबेडकर जयंती उसके बाद गुड फ्राइडे, सैकेंड सैटरडे व रविवार की लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। छुट्टियों के दौरान दिल्ली एनसीआर के लोग मथुरा वृंदावन एवं आगरा घूमने के लिए बड़ी संख्या में निकल सकते हैं। ऐसे में अकसर जाम लगा जाता है। इन तीनों टोल पर अब पांच-पांच बूथ बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा जेवर-मथुरा व आगरा तीनों टोल प्लाजाओं पर हल्के वाहनों के लिए बनी सभी फास्ट टैग लेन पर अलग से दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यह कर्मचारी टोल पर आने से पहले ही फास्टैग को मशीन से स्कैन करेंगे। इससे एक साथ तीन वाहनों का टोल काटा जा सकेगा। एक साथ तीन वाहनों के पार होने के कारण जाम की समस्या दूर हो जाएगी। कर्मचारियों का काम सुबह से ही टोल प्लाजा सभी वाहन चालकों को अपनी कतारों में चलने, फास्टैग रीड ना होने पर स्कैनर से स्कैन टोल लेना होगा। रविवार को आगरा से ग्रेटर नोएडा की तरफ भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी। वीकेंड खत्म करके लौटने वाले दिन (रविवार) को भी की जाएगी। चूंकि छुटटी खत्म करके लौटने का दिन होगा।
विज्ञापन

जुलाई से शुरू होंगे नए पांच टोल बूथ
जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने बताया कि टोल बूथ बढ़ाने के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। जून तक टोल बूथ का निर्माण कर लिया जाएगा। नए टोल बूथ 15 जुलाई से कार्यरत हो जाएंगे। इससे टोल प्लाजा पर जाम की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग पर भी रहेगी इसी तरह की व्यवस्था
19 अप्रैल से शादियां शुरू हो रही हैं। यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने 19 अप्रैल को भी यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की योजना बनाई है। प्रबंधन ने पंडितों से भी सहालग की जानकारी लेकर विशेष व्यवस्था करने का फैसला लिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल बढ़ाने की योजना है और वीकेंड पर जाम न लगे उसके लिए प्रत्येक लेन में 2 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वाहन चालकों को टोल पार करने में आने वाली दिक्कतों को मौके पर ही निपटारा कराया जाएगा। शादियों के दौरान भी यह व्यवस्था की जाएगी। - जेके शर्मा, टोल प्लाजा मैनेजर जेवर

20 फीसदी टोल बढ़ाने का भेजा प्रस्ताव
एक अप्रैल से सभी टोल पर दर बढ़ा दी गई है। इन बढ़ी दरों को देखते हुए जेपी इंफ्राटेक ने यमुना प्राधिकरण के समक्ष टोल की दर बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। इससे में करीब 20 फीसदी तक टोल वृद्घि का प्रस्ताव भेजा गया है। प्राधिकरण की आगामी होने वाली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। कितनी दरें बढ़ाई जाएंगी या नहीं इस पर प्राधिकरण अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed