फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today, the 36-hour fast for women will begin with Kharna.

Noida News: आज खरना के साथ महिलाओं का 36 घंटे का व्रत होगा शुरू

Sun, 26 Oct 2025 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Today, the 36-hour fast for women will begin with Kharna.
लोक आस्था का डाला छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो गया। छठ के लिए बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। महिलाओं ने खूब खरीदारी की। खरना रविवार को किया जाएगा। सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दी जाएगी।
विज्ञापन

चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस महापर्व के दौरान महिलाएं लगभग 36 घंटे का उपवास रखती हैं। इस पर्व पर छठी मइया और सूर्यदेव की पूजा की जाती है। छठ पर्व पर पूजन शुरू करने से पहले रमईपट्टी, सिविल लाइन, वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, त्रिमुहानी, महुवरिया सहित अन्य बाजारों में काफी चहल-पहल रही।
विज्ञापन

सूप, दउरी, फल, मिठाई की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार छठी मइया सूर्यदेव की मानस बहन हैं। शनिवार को महिलाएं नहाय-खाय के साथ ही पूरे दिन तैयारियों में जुटीं रहीं। स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी, अगस्त के फूल की पकौड़ी और चावल प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।खरना से व्रत की शुरुआत होगी। खरना रविवार से किया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं।
शाम को मिट्टी के चूल्हे पर पीतल के नये बर्तनों में गुड़ या शक्कर से खीर बनाती हैं। सूर्य देव की पूजा तथा भोग लगाने के बाद महिलाएं स्वयं प्रसाद ग्रहण करती हैं। सोमवार को व्रती महिलाए डूबते सूर्य को अघ्य देंगी। उसके अगले दिन मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।

इनसेट

अदवा नदी पर बने घाट का सीओ ने किया निरीक्षण


हलिया/जिगना। डाला छठ पर्व के मद्देनजर सीओ लालगंज अशोक कुमार सिंह ने हलिया थाना क्षेत्र के अदवा नदी पर बने घाट का शनिवार को निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव ने सफाई कर्मियों से घाट की सफाई कराई है।
श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए ग्राम प्रधान हलिया की तरफ से डाला छठ को लेकर नदी के घाट तक जेसीबी मशीन से रास्ता बनवाया है। थानाध्यक्ष हलिया ने ग्राम प्रधानों से अपने अपने क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था की अपील की है।

इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान शिव बाबू सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिगना, छठ पूजा को लेकर शनिवार को छानबे क्षेत्र के हरगढ, नीबीगहरवार, चडै़चा, कुशहा, कठवइया, विजयपुर सहित अन्य पूजा स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार सिंह ने निरीक्षण कर गंगा घाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed