फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today leaders will present the corporation's budget in the House

Noida News: आज नेता सदन पेश करेंगे निगम का बजट

Wed, 07 Feb 2024 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Today leaders will present the corporation's budget in the House
बजट सत्र तीन बार हुआ स्थगित, मेयर सदन में केवल पांच मिनट ही रुक पाईं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
निगम के नेता सदन मुकेश गोयल बृहस्पतिवार को सदन में अंतिम बजट पेश करेंगे। दोपहर दो बजे से बजट भाषण शुरू होगा। वहीं, बजट चर्चा के लिए बुलाया गया सत्र बुधवार को भी स्थगित हो गया।


चर्चा सत्र के तीसरे दिन भी विपक्षी दल के सदस्य मेयर के आते ही कट मोशन प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करने लगे। तेज होते हंगामे को देखकर मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने दो बार बैठक स्थगित की। बैठक करीब ढाई बजे शुरू हुई जो पांच मिनट ही चली। विपक्षी पार्षदों का प्रदर्शन चलता रहा, जिससे मेयर ने पहली बार 15 मिनट के लिए सदन की बैठक स्थगित की। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे फिर से सदन में लौटीं। मेयर ने जैसे ही बोलना शुरू किया तो विपक्षी दल के पार्षदों का प्रदर्शन शुरू हो गया। पार्षदों का कहना था कि कट मोशन प्रस्ताव को वापस लिया जाए। जब तक यह प्रस्ताव वापस नहीं होगा, तब तक सदन को चलने नहीं देंगे। बता दें कि निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती ने दिसंबर में सदन में बजट स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया था, लेकिन इस पर सार्थक चर्चा नहीं हो पाई। विपक्ष की मानें तो सत्ता पक्ष आयुक्त के बजट को ही पेश कर रहीं हैं।
विज्ञापन


कट मोश प्रस्ताव का विरोध करेगी भाजपा : राजा इकबाल


नेता विपक्ष व पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट मोशन प्रस्तावों के माध्यम से विभिन्न समितियों, वेतन, विकास संबंधी फंड को विभिन्न मदों से हस्तांतरित करके मेयर विवेकाधिकार फंड में डालना चाहती है, जिससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा। वार्ड समितियों के 6 करोड़, ग्रुप बी श्रेणी के अधिकारियों के वेतन के 226 करोड़, स्थायी समिति अध्यक्ष के मद के 9 करोड़, पार्कों की मरम्मत के 13 करोड़, अभियांत्रिकी कार्यों के 22 करोड़, कालोनियों में कार्यों के 60 करोड़, अधिकृत और अनधिकृत काॅलोनियों में कार्यों के 46 करोड़, शहरीकृत क्षेत्रों में कार्यों के 26 करोड़, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों के 21 करोड़ व आदि मदों के करीब 1500 करोड़ रुपये मेयर के विवेकाधिकार मद में हस्तांतरित करना चाहती है। इसका भाजपा विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed