फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today is the last day to file nominations.

Noida News: आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन

Sun, 09 Nov 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to file nominations.
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। अब तक केवल एक वार्ड में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा और आप दोनों ही अपने-अपने गढ़ माने जाने वाले वार्डों में जीत का दावा कर रही हैं जबकि कांग्रेस इस बार वापसी की कोशिश में जुटी है। उपचुनाव से पहले इन दलों ने बूथ स्तर पर तैयारी तेज कर दी है और समर्थकों को सोमवार को नामांकन के समय शक्ति प्रदर्शन के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी में आम तौर पर हर सोमवार को यातायात का दबाव रहता है लेकिन इस बार हालात और चुनौतीपूर्ण होंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार समर्थकों के जुलूस, काफिले और भीड़ के चलते कई इलाकों में जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में यातायात पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की योजना बनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed