{"_id":"6ae5e5f47fc1ccafb5011be6","slug":"today-is-ahoi-ashtami-the-auspicious-time-for-worship-is-from-536-pm-to-654-pm-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110777-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहोई अष्टमी आज, शाम 5:36 से 6:54 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहोई अष्टमी आज, शाम 5:36 से 6:54 बजे तक पूजन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
- संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
ग्रेटर नोएडा/नोएडा (संवाद)। संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर घरों में अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को तारों के दर्शन के बाद अर्घ्य देंगी और व्रत का पारण करेंगी।
तारा दर्शन से पहले अष्टमी तिथि लगने के कारण अहोई अष्टमी का व्रत एक नवंबर को ही रखा जाएगा। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से 6:54 बजे तक रहेगा। इस पर्व में मिट्टी से बने बर्तन व करवे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इस पर्व को लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने अहोई माता की तस्वीरें, सिंदूर, कलश, दीपक, चुनरी, खिलौने और मिठाइयां खरीदी।
नवादा गांव स्थित श्री शीतला माता शनि धाम के ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत परंपरागत रूप से संतान की रक्षा और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए किया जाता है। सेक्टर 2 स्थित लाल मंदिर के पुजारी सतीश शास्त्री ने बताया कि व्रत के दौरान अहोई माता को दूध, हलवा-पूरी, गेहूं के दाने और चांदी के सिक्के अर्पित किए जाएंगे। मान्यता के अनुसार शाम को महिलाएं अहोई माता का चित्र बनाकर या स्थापित कर पूजा करती हैं। इसके बाद व्रत कथा सुनने और आरती करने की परंपरा है।