फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Today 564 Divyang-elderly will vote through postal ballot

आज पोस्टल बैलेट से 564 दिव्यांग-बुजुर्ग करेंगे मतदान

Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Today 564 Divyang-elderly will vote through postal ballot
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को पोस्टल बैलेट से मतदान होगा। कुल 564 लोग मतदान करेंगे। पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर मतदान कराएंगी। अगर कुछ मतदाता बचते हैं तो उनका मतदान शुक्रवार को होगा। प्रशासन ने इसकी सूचना सभी दलों और प्रत्याशियों को दी है।
विज्ञापन

जेवर, दादरी और नोएडा में 7231 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के 22916 मतदाता हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इन्हें पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी है, लेकिन सिर्फ 564 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने इस पर सहमति दी है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 29 पोलिंग पार्टियां सुबह आठ बजे विकास भवन से रवाना होंगी। हर टीम में दो पोलिंग अफसर, चार पुलिसकर्मी, माइक्रो ऑब्जर्वर व वीडियोग्राफर रहेगा।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर लिया तैयारी का जायजा
पुलिस प्रेक्षक राजेंद्र कुमार मीणा और प्रेक्षक जेवर राजेश धीमान ने बुधवार को जेवर विधानसभा सीट के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। वहां बूथ संख्या 358 को पास के दूसरे कमरे में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसके बाद कस्बा रबूपुरा के इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कानून व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। दोनों प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed