फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   to remove article 144, letter to cji

धारा 144 हटाने की मांग, सीजेआई के नाम ज्ञापन सौंपा

Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
to remove article 144, letter to cji
पुन्हाना। जिले में लगाई धारा 144 को हटाने की मांग के समर्थन में बुधवार को पुन्हाना-पिनगवां के वकीलों और प्रमुख लोगों ने पुन्हाना की एसडीएम वैशाली शर्मा की मार्फत एक ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के नाम सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि धारा 144 की आड़ में निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जनता में डर पैदा किया जा रहा है। वरिष्ठ एडवोकेट रशीद अहमद का कहना है कि सीएए/एनआरसी के खिलाफ मेवात के युवाओं ने नूंह से धासेडा करीब दस किलोमीटर दूर तक, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना व बड़कली चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। किसी भी प्रदर्शन में कोई अप्रिय घटना नहीं थी। उसके बावजूद जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जो लोगों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed