{"_id":"687a79e4f4ac2ccad902fdb2","slug":"to-make-the-district-malnutrition-free-take-regular-care-of-children-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68701-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए बच्चों की नियमित करें देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए बच्चों की नियमित करें देखभाल
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने पोषण समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि निर्धारित क्षेत्र में सैम (कुपोषित)
बच्चों को चिह्नित करके उनको स्वास्थ्य सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने वाले बच्चों की सूची पहले से तैयार रखें ताकि एनआरसी में एक भी बेड खाली नहीं रहे और भर्ती होने वाले बच्चों का फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ई-कवच पोर्टल पर सभी सैम बच्चों की फीडिंग कराए। इसको लेकर समय-समय पर एएनएम को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। संभव 5.0 अभियान के दौरान सभी नोडल अधिकारी केंद्र का निरीक्षण कर सैम बच्चों का वजन कर उनका डाटा ई-कवच पोर्टल पर अपने समक्ष जरूर अंकित कराएं। जिलाधिकारी ने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए उत्साह एवं मेहनत से कार्य करने के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने संबंधित अधिकारियों, अभियान के नोडल अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संभव 5.0 अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी समेत अधिकारी मौजूद रहे।