{"_id":"5de54e6d8ebc3e54914277c4","slug":"to-hang-till-death-mewat-news-noi476672519","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 दिन के अंदर हैवानों को फंदे पर लटकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 दिन के अंदर हैवानों को फंदे पर लटकाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। हैदराबाद की महिला चिकित्सक और तमिलनाडु की युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के विरोध में जगह-जगह कैंडल मार्च निकालकर लोग घटना की निंदा कर रहे हैं। इसी क्रम में बड़कली चौक पर सोमवार शाम कैंडल मार्च निकालकर युवाओं ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों से सुरक्षित करने का आह्वान किया। युवाओं की मांग है कि सरकार तुरंत प्रभाव से फास्ट ट्रैक अदालतों में मुकदमे चलाकर 90 दिन के अंदर हैवानियत करने वाले दरिंदों को फांसी पर लटकाए। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने अपील की कि ऐसी घटनाओं को आरोपी के धर्म से न जोड़कर उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाने में सहयोग करें ताकि फिर से कोई ऐसी हैवानियत करने की सोच भी न सके। साथ ही लोगों से अपील की समाज में किसी की भी बेटी के साथ अगर कोई गलत कार्य करने की जुर्रत करता है तो वे चुप न रहें। सभ्य लोगों के नजरअंदाज करने के कारण ही ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है।
साबिर हुसैन, राहुल खान, अकरम, खान मोहम्मद ने कहा कि हमारा मकसद बेटियों को सुरक्षित माहौल देने का है। इसके लिए सभी समाज को आगे आकर प्रयास करने होंगे। दूसरी तरफ कानून को भी ऐसे मामलों की तुरंत कार्रवाई करनी होगी ताकि बेटियों का हौसलाअफजाई होने के साथ-साथ दरिंदों की रूह कांप उठे। हाथों में मोमबत्तियां लेकर युवाओं ने बेटियों को सुरक्षा देने की शपथ ली। इन युवाओं ने एक स्वर में कहा कि धर्म के चश्मे से अपराधियों को देखना गलत है, ऐसे हालात में सामाजिक एकता से कार्य करना चाहिए। ताहिर, रियाज ने कहा कि यदि केंद्र और राज्य सरकारों के भरोसे रहे तो महिला अपराध रुकेंगे नहीं। कुछ हद तक सरकारों को कदम उठाने की जरूरत है। अधिक से अधिक महिला सुरक्षा बलों की भर्ती की जानी चाहिए तथा सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए। साबिर हुसैन, जावेद नगीना ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को रोकने में सरकारें पूरी नाकाम रही हैं। जब कोई घटना होती है तो लोग उसी वक्त जागते हैं। समाज का चुप रहना महिला अपराध में बढ़ोतरी का बड़ा कारण रहा है। दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश तो एक बहाना है किंतु बढ़ता महिला अपराध समाज को विनाश की तरफ धकेल रहा है। आज भी समाज में मानसिक अपंगता दिखाई देती है। अगर बेटियों के साथ कहीं भी कोई घटना होती है तो कोई किसी को रोकता टूटता नहीं है बल्कि नजर बचाकर लोग रास्ता बदल लेते हैं। कुछ लोग घटना होते हुए देखते हैं लेकिन एतराज नहीं जताते जिससे दरिंदों का मनोबल बढ़ता है। समाज को आगे आकर ऐसे दरिंदों के खिलाफ अभियान चलाकर फांसी तक पहुंचाने का काम करना होगा।