फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   to get rid from dengue, maleria took steps

डेंगू और मलरिया से मुक्ति के लिए छिड़काव

Sat, 29 Jun 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
to get rid from dengue, maleria took steps
डेंगू और मलेरिया से मुक्ति के लिए छिड़काव
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर शहर को मलेरिया और डेंगू मुक्त बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर को 6 भागों में बांट कर छह टीमों को गठन किया गया है। शहर में पहली बार इस बाबत डेल्टा मेलाथिन के छिड़काव के लिए 36 कर्मचारियों को लगाया गया है। उक्त कर्मचारियों को घर-घर जाकर इसके छिड़काव के आदेश दिए गए हैं। शहर में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से छिड़काव की शुरुआत की गई है। एक टीम में एक सुपरवाइजर सहित 6 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। शहर में गंदे पानी के भराव और फैली गंदगी को देखते हुए ये कदम उठाये गए हैं। इसके अलावा मलेरिया विभाग की ओर से शहरवासियों को डेंगू जैसे जानलेवा बुखार से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मलेरिया मुक्त अभियान के सुपरवाइजर रहीश खां ने बताया कि विभाग की ओर से हर घर और ढाणी में छिड़काव किया जा रहा है। छिड़काव से सभी प्रकार के मच्छर पूरी तरह समाप्त हो जाते हैं। दूसरा छिड़काव डेढ़ माह के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के लोग गंदे पानी को आस-पास ठहरने न दें। गंदे पानी के रुकने से ज्यादा मच्छर पैदा होते हैं। इसके अलावा शौचालय और बाथरूम की नियमित सफाई पर ध्यान दें। शहर के रजनीश कुमार, मुकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, देवकीनंदन अग्रवाल का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुन्हाना व नूंह शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में लगातार छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने यहां भी गांवो में छिड़काव किये जाने की मांग की। जिससे गांव में रहने वाले लोगों को भी मलेरिया व डेंगू जैसे बुखार से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed