फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   to get resign from home minister

सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं ने की गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

Mon, 06 Jan 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
to get resign from home minister
नगीना। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले की जिले के सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने निंदा की है। घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए सोमवार को सोमवार को विभिन्न वर्ग के लोगों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इस बाबत राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला उपायुक्त पंकज कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

मेवात विकास सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलामुद्दीन एडवोकेट ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में घुसकर गरीब विद्यार्थियों पर जानलेवा हमला करना गलत है। इस गुंडागर्दी की घोर आलोचना हमारा संगठन करता है, साथ ही इस घटना के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराता है। दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है अन्यथा घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद योगेंद्र यादव पर हमला करना बताता है कि सरकार उन सभी समझदार ताकतों की जबान बंद करना चाहती हैं जो देश की तरक्की और एकता के लिए आवाज उठाते आ रहे हैं। जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते वक्त तैय्यब हुसैन एडवोकेट, साजिद सलम्बा एडवोकेट, समीम सालाहेडी एडवोकेट, मकसूद नंगली, हन्नान एडवोकेट, मुन्ना मेव एडवोकेट, आसिफ बाघोड़िया एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता ताहिर देवला, ताहिर शिकरावा एडवोकेट, जिला बार प्रधान सलीम एडवोकेट, जिला बार सचिव जफर इकबाल एडवोकेट, साबिर चंदैनी एडवोकेट, किफायत नंगली एडवोकेट, जल्फिकार अली चंदैनी एडवोकेट व अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed