फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   To control pollution, an automatic misting system

Noida News: प्रदूषण नियंत्रण को चर्च रोड पर लगेगा ऑटोमैटिक मिस्टिंग सिस्टम

Sun, 02 Nov 2025 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
To control pollution, an automatic misting system
-लोधी रोड, द्वारका में पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद किया जा रहा विस्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पीडब्ल्यूडी अब तकनीक आधारित कदम उठाने जा रहा है। विभाग दक्षिण दिल्ली के आरकेपुरम स्थित चर्च रोड पर एक ऑटोमैटिक मिस्टिंग सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना एक महीने के भीतर पूरी की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यह सिस्टम दिसंबर से पहले, यानी प्रदूषण के चरम सीजन से पहले चालू कर दिया जाएगा।

आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, यह सिस्टम स्वचालित स्प्रिंकलर्स पर आधारित होगा जो एक इंटेलिजेंट कंट्रोल सिस्टम से जुड़ा रहेगा। यह सिस्टम हवा में धूल के स्तर और प्रदूषण के रीयल-टाइम आंकड़ों के आधार पर काम करेगा। मिस्टिंग पोल्स प्रोग्रामेबल शेड्यूल पर चलेंगे और ट्रैफिक के पीक आवर्स या जब एयर क्वालिटी इंडेक्स अधिक होगा, तब अपने आप सक्रिय हो जाएंगे। स्प्रे करने वाली आरओ-ट्रीटेड पानी की फाइन मिस्ट (बारीक फुहारें) प्रति नोजल 2.8 लीटर प्रति घंटे की दर से छोड़ी जाएगी। यह फुहार हवा में मौजूद धूलकणों को बांधकर नीचे गिरा देती है, जिससे पीएम2.5 स्तर में कमी आती है और सड़क की सतह से उड़ने वाली धूल नियंत्रित रहती है।
विज्ञापन




--
सफल रहा पायलट प्रोजेक्ट...

अधिकारियों ने बताया कि यह योजना लोधी रोड और द्वारका में पहले किए गए पायलट प्रोजेक्ट का विस्तार है। वहां यह तकनीक स्थानीय स्तर पर धूल नियंत्रण में प्रभावी साबित हुई थी। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के नतीजे उत्साहजनक रहे हैं। अब चर्च रोड पर इसका व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाएगा।है ताकि यह साबित हो सके कि प्रदूषण नियंत्रण को शहरी ढांचे का हिस्सा बनाया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि चर्च रोड को एक टेस्ट बेड के रूप में चुना गया है। अगर यह प्रयोग सफल होता है तो इसे जल्द ही अन्य प्रदूषण हॉटस्पॉट जैसे आईटीओ, आनंद विहार और द्वारका मोड़ पर भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed