फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   To avenge the beating, the young man was attacked with a slap, his hand was chopped off

Noida News: पिटाई का बदला लेने के लिए युवक पर चापड़ से हमला, हाथ कटा

Fri, 09 Jun 2023 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
To avenge the beating, the young man was attacked with a slap, his hand was chopped off
तमाशबीन बने रहे लोग, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नंदनगरी में बृहस्पतिवार देर रात बीच सड़क सुंदर नगरी निवासी कासिम (20) पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला करने से उसका हाथ कटकर अलग हो गया। आरोपी युवक हमला करता रहा और भीड़ तमाशबीन बनी रही। हमलावर पैर, चेहरे सहित अन्य जगहों पर हमला कर फरार हो गया। एम्स में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि दो साल पहले युवक ने उसकी पिटाई की थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात अंजाम दी।

पुलिस के अनुसार, कासिम के परिवार में पिता अशफाक, माता गुलफशा व चार भाई हैं। वह पिता के साथ स्क्रैप का कारोबार करता है। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे वह खाना खाने के बाद गली में घूम रहा था। इसी दौरान शोएब आया और सिर पर चापड़ से हमला कर दिया। पीड़ित जैसे ही भागने लगा, आरोपी ने उसके पैर पर हमला कर दिया। इसके बाद कई वार कर दिए। बेटे पर हमला होने की जानकारी मिलने के बाद मां वहां पहुंच गई। मां हमला कर रहे शोएब से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाने लगी। शोर होने पर काफी लोग जमा हो गए, लेकिन कोई भी कासिम को बचाने नहीं आया। आरोपी उसे अधमरा कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद परिजन उसे जीटीबी ले गए जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। कासिम की हालत नाजुक बनी हुई है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद देर रात आरोपी शोएब को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि दो साल पहले कासिम ने उसकी पिटाई की थी, एक घूंसा उसके चेहरे पर लगने से उसकी एक आंख की रोशनी कम हो गई थी और नाक में भी परेशानी हो गई थी। वह काफी समय से उससे बदला लेने की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article