Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Timely screening can save the eyesight of newborns.

Noida News: समय पर जांच से बच सकती है नवजातों की आंखों की रोशनी

Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Timely screening can save the eyesight of newborns.
अक्टूबर से शुरू हुई विशेष जांच में अब तक 23 बच्चों की स्क्रीनिंग, दो का उपचार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों की आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने के लिए जिम्स ने पहल की है। संस्थान में समयपूर्व और कम वजन वाले नवजातों की नियमित आंखों की जांच की जा रही है। अक्टूबर में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 23 बच्चों की जांच हो चुकी है। इनमें दो नवजातों में बीमारी की गंभीरता को देखते हुए उपचार किया गया है।
निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समयपूर्व जन्मे बच्चों में होने वाली रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी (आरओपी) की समय रहते पहचान करना है। इससे बच्चों को स्थायी दृष्टिहीनता से बचाया जा सकता है। इस बीमारी का खतरा इसलिए अधिक गंभीर है, क्योंकि शुरुआती दौर में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। जिम्स ने इस अभियान के लिए आई हॉस्पिटल के रेटिना विभाग के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञों से सहयोग लिया है। विशेषज्ञों की टीम प्रत्येक बृहस्पतिवार को जिम्स पहुंचकर पात्र नवजातों की आंखों की जांच करती है। जांच में बीमारी की गंभीर स्थिति सामने आने पर जरूरत के अनुसार लेजर उपचार भी किया जाता है। इससे बच्चों को समय पर विशेषज्ञों की सलाह और उपचार मिल रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के अनुसार, जन्म के समय 2000 ग्राम से कम वजन वाले बच्चों की आरओपी जांच जरूरी है। इसके अलावा 34 सप्ताह से कम गर्भावधि में जन्मे बच्चों की भी जांच आवश्यक है। 34 से 36 सप्ताह के बीच जन्मे बच्चों में भी विशेष परिस्थितियों में जांच जरूरी हो सकती है। इनमें लंबे समय तक ऑक्सीजन देना, सांस लेने में परेशानी, संक्रमण और रक्त चढ़ाने जैसी स्थितियां शामिल हैं। आमतौर पर पहली जांच जन्म के चार सप्ताह के भीतर कराई जाती है। वहीं, 28 सप्ताह से कम गर्भावधि या 1200 ग्राम से कम वजन वाले बच्चों की पहली जांच दो से तीन सप्ताह के भीतर शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed